Move to Jagran APP

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा-दिनभर छाई रही धुंध Patna News

पटना के मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक एेसा ही मौसम रहेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 03:46 PM (IST)
राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा-दिनभर छाई रही धुंध Patna News
राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा-दिनभर छाई रही धुंध Patna News

पटना, जेएनएन। दिवाली से पहले राजधानी का मौसम बदल गया है। शुक्रवार को सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। बदरी छाने से मौसम में ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमालय क्षेत्र से आ रही चक्रवाती हवा कमजोर पड़ गई है, इससे पटना में के मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी के साथ बिहार के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर से बादल छंटने की संभावना है।

loksabha election banner

आसमान से सूरज के गायब होने के कारण राजधानी का तापमान कम हुआ है। शुक्रवार को पटना का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह गया में मौसम बदला है। गया का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर आ गया है।

कई शहरों में बदला मौसम

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान बढ़कर 30.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

31 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दीपावली में आकाश साफ रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर से बादल छंटने लगेंगे। 31 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.