Move to Jagran APP

हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सात डिग्री गिरा तापमान

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हुई हल्की वर्षा से बुधवार को राजधानी का तापमान गिर गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:43 AM (IST)
हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सात डिग्री गिरा तापमान
हल्की बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सात डिग्री गिरा तापमान

पटना। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हुई हल्की वर्षा से बुधवार को राजधानी का तापमान सात डिग्री तक गिर गया। इससे पटना सहित प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया। चिलचिलाती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। उत्तर बिहार में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 25.6 डिग्री रहा न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम 30.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 24.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

loksabha election banner

बुधवार को राजधानी सहित आसपास के इलाके में बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना बना रहा। हवा में 56 फीसद तक आ‌र्द्रता रिकॉर्ड की गई। सबसे कम तापमान पूर्णिया का दर्ज किया गया। पूर्णिया में अधिकतम 31.4 एवं न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में 29.8 डिग्री अधिकतम व 23.2 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। भागलपुर में 33.0 अधिकतम एवं न्यूनतम 20.8 दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दरभंगा में 37.0 मिमी, कमतौल में 35.4 मिमी, कुर्सेल में 31.2 मिमी, सौलीघाट में 30.5 मिमी, सुपौल में 27.3 मिमी, लालबेगघाट में 26.2 मिमी बारिश हुई। उत्तर बिहार से मिजोरम तक का गर्त समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर कम हुआ है।

----------

: आज से बढ़ेगा तापमान :

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22 डिग्री, गया का अधिकतम 36 व न्यूनतम 21, भागलपुर का अधिकतम 35 व न्यूनतम 19 एवं पूर्णिया अधिकतम 35 डिग्री एवं न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.