Masaurhi Vidhan Sabha Chunav Result: मसौढ़ी में लगातार दूसरी बार जीतने से चूक गईं राजद प्रत्याशी रेखा देवी, जदयू के अरुण मांझी ने भारी अंतर से दी मात
Masaurhi Vidhan Sabha Chunav Result: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मसौढ़ी विधानसभा के नतीजे घोषित किए। राजद प्रत्याशी रेखा देवी लगातार दूसरी ब ...और पढ़ें

Masaurhi Vidhan Sabha Chunav Result: मसौढ़ी में RJD की पकड़ मजबूत, रेखा देवी फिर मारेगी बाजी?
डिजिटल डेस्क, मसौढ़ी (पटना)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मसौढ़ी विधानसभा के नतीजे घोषित किए। राजद प्रत्याशी रेखा देवी लगातार दूसरी बार विधायक बनने का मौका गंवा बैठी। उन्हें जदयू के अरुण मांझी से 7643 वोटों की शिकस्त सहनी पड़ी। अरुण मांझी को 33 राउंड की गिनती के बाद कुल 106505 वोट मिले। याद हो कि 2020 में राजद ने यह सीट जीती थी, जिसमें रेखा देवी ने 32227 वोटों से जीत हासिल की थी।
बिहार के पटना से मात्र 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मसौढ़ी (Masaurhi vidhan sabha Election), जहानाबाद विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है।
ये जिला पटना में आता है। ये पाटलीपुत्र लोकसभा सीट के अंतगर्त आने वाली कॉनस्टुएंसी है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, जो इसे सामाजिक और राजनीतिक रूप से और भी खास बना देता है।
बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल ने जीती थी। राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा देवी ने जनता दल यूनाइटेड के नूतन पासवान को 32227 वोटों के अंतर से हराया था।
मसौढ़ी विधानसभा चुनाव के लिए इनके बीच होगी कड़ी टक्कर
- रेखा देवी- राजद - हारी
- राजेश्वर मांझी-जएसपी - हारे
- अरुण मांझी-जदयू - जीते
यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: सीमांचल पर टिकी कांग्रेस की नजर, किशनगंज से कोढ़ा तक सियासी माहौल गर्म

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।