Move to Jagran APP

बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की ले ली जान, शव को पंखे से लटकाया

बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया गया। दोनों परिवार के बीच पांच लाख रुपये के लिए विवाद चल रहा था।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 10:02 PM (IST)
बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की ले ली जान, शव को पंखे से लटकाया
बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की ले ली जान, शव को पंखे से लटकाया

बेगूसराय, जेएनएन। भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में स्वजनों ने शव को जिला मुख्यालय के सुभाष चौक पर रख कर यातायात बाधित कर दिया और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और हत्या में शामिल ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, सीओ उत्पल हिमबाण, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अमरेनद्र कुमार अमर ने मृतका के स्वजनों को कार्रवाई का भरोसा दिला कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान एनएच-31 पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। लंबी दूरी की बस के यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

पांच लाख रुपये दहेज के लिए दोनों पक्ष में था तनाव 

विवाहिता के बहनोई रतनपुर निवासी नीरज कुमार व रामदीरी लवरचक पीपरपांती निवासी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीते 17 मई को मोनिका की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला भीठ निवासी विपुल सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पक्ष में पांच लाख दहेज की मांग को लेकर तनाव था। एक माह पूर्व विवाहिता कलह से तंग हो अपने बहन के घर रामदीरी में रहती थी। ससुराल पक्ष के लोग रामदीरी एक पंचायत के मुखिया अभय कुमार ङ्क्षसह के आवास पर पंचायत कर अपने साथ ले गए थे। आशंका को लेकर रविवार को मायके पक्ष के लोग विवाहिता को बंधक बनाने की बात को लेकर गुहार लगाने महिला थाना पहुंंचे थे। स्वजनों का कहना है कि महिला थाना की पुलिस व भगवानपुर पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। 

जहर देकर हत्या कर पंखे से लटकाने का आरोप

स्वजनों ने शनिवार की रात ससुराल पक्ष पर मोनिका को खाने पीने के सामान में जहर देकर हत्या करने और शव को पंखे में लटका कर खुदकुशी का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मध्य प्रदेश के जबलपुर में रक्षा विभाग में कार्यरत है। बेटी की हत्या की जानकारी उन्हें दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.