Move to Jagran APP

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 13 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर दिखने लगा है। राजधानी सहित कई ट्रेने 15 से 20 घंटे देर से चल रही है। इस वजह से यात्रियों को भोजन व नास्ते के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM (IST)
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 13 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 13 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस

पटना [जेएनएन]। कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक रेलवे की रफ्तार में ब्रेक लगा दी है। राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंगने को मजबूर हैं। नई दिल्ली से 12 घंटे में पटना पहुंचने वाली राजधानी एक्सप्रेस आज 24 घंटे में भी पटना नहीं पहुंच सकी। यात्रियों को भोजन व नास्ते के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके कारण राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को खुलने के बजाय 11 घंटे लेट से दूसरे दिन सुबह छह बजे पटना जंक्शन से खुलेगी।

नई दिल्ली से शाम 5.15 बजे प्रस्थान करने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) शुक्रवार को महज 3 घंटे लेट खुली थी। कोहरे के कारण यह ट्रेन पटना पहुंचने से पहल लेट हो गई थी। ढाई बजे दिन में यह मिर्जापुर के पास पहुंची थी। यात्रियों को भोजन में फ्रायड राइस के बजाय खिचड़ी खिलाई गई। यह ट्रेन पटना जंक्शन शाम 6.23 बजे पहुंची। इससे भी बुरा हाल 12306 हावड़ा राजधानी का रहा। यह ट्रेन 19 घंटे विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। हावड़ा जाते-जाते यह 22 घंटे से अधिक लेट होने की संभावना है।

लेट हुई ट्रेनें
ट्रेन :                              कितनी लेट
12310 - पटना राजधानी : 13.20 घंटे
12306 -  हावड़ा राजधानी : 19 घंटे
12332 - हिमगिरी एक्स. : 12 घंटे
12394 - संपूर्ण क्रांति. : 14 घंटे
12392 - श्रमजीवी एक्स. : 11 घंटे
12402- मगध एक्स. : 11 घंटे
12368 - विक्रमशिला एक्स. : 17 घंटे
13237 - कोटा पटना एक्स. : 18 घंटे
14056 - ब्रह्मपुत्र एक्स. : 12 घंटे
13006 - पंजाब मेल : 20 घंटे
13256 - चंडीगढ़ एक्स. :  17 घंटे

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.