Move to Jagran APP

भूमि विवाद को ले पटना में चली कई राउंड गोलियां, अफरा तफरी का माहौल

खाजेकलां में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की तथा गोलीबारी करने लगे। इस गोलीबारी से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 03:48 PM (IST)
भूमि विवाद को ले पटना में चली कई राउंड गोलियां, अफरा तफरी का माहौल
भूमि विवाद को ले पटना में चली कई राउंड गोलियां, अफरा तफरी का माहौल

पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना में अपराधियों का मन बहुत बढ़ गया है। कोई न कोई बहाना लेकर प्राय: हर दिन हत्या, लूट, गोलीबारी, मारपीट आदि होती रहती है।

loksabha election banner

खाजेकलां थानाक्षेत्र के टेढ़ी घाट में जमीनी विवाद में कई राउंड गोलिया चली। वहीं गोली चलने के दौरान एक व्यक्ति को गोली उसके बाह से सटकर निकल गई। वहीं गोली लगने वाले व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहा से उसे बेहतर इलाज के लिए भद्र घाट स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। उस व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार के रूप मेँ हुई है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बारे में गोली चलने के दौरान घायल महिला ज्योति देवी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे घटना हुई।

पाच से छह की संख्या में घर में अज्ञात लोग घुस गए और घर से बाहर निकालने लगे और मारपीट करने लगे। जब आसपास के लोग बीच बचाव करने आए तो दबंगों के बीच किसी ने फायरिंग कर दिया। इससे डर के लोग अपने-अपने घर में घुस गए और हवाई फायरिंग करने लगे। उसी हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली उस महिला को भी लग गई। यह सारा मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की छानबीन में खाजेकला थानाध्यक्ष विनय कुमार सहित खाजेकला थाना के पदाधिकारी जुट हुए हैं। इस घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाले लोग फरार बताए जा रहे हैं। साथ ही खाजेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष को जमीन से संबंधित कागजात लाने को कहा गया है। ताकि जमीन से जुड़े सही कागजात का पता चल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.