स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में उठे कई मुद्दे
पटना । पूर्व मध्य रेल मुख्यालय स्तर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा की अध्यक्षता में पूर्व मध्य रेल
पटना । पूर्व मध्य रेल मुख्यालय स्तर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा की अध्यक्षता में पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के सदस्यों के साथ मुख्यालय सभागार में स्थायी वार्ता तंत्र की प्रथम बैठक हुई। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) बीके सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी एससी श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी सूर्यनारायण आदि उपस्थित थे।
मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा ने कहा कि औद्योगिक संबंध मधुर रखते हुए वाणिज्यिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इसमें संगठन की भूमिका अहम है। बैठक में कर्मचारियों के आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल की व्यवस्था को और बेहतर करने, हाजीपुर पॉली क्लीनिक में पैथोलॉजी की व्यवस्था करने, कार्य स्थल पर और बेहतर वातावरण बनाने सहित अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारी यूनियन मुख्यालय हाजीपुर के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, शाखा सचिव सुनील कुमार, केंद्रीय संगठन सचिव मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष एनके पांडेय, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के निर्माण संगठन के अध्यक्ष लाल मोहन सिंह, शाखा सचिव अजय मणि तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार पाठक मौजूद थे। रेल प्रशासन की ओर से मुख्य कारखाना इंजीनियर यूएफ कुजूर, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. श्यामल देव, उप मुख्य इंजीनियर मुसाफिर पासवान, उप वित्त सलाहकार मंजर हसन, मुख्य इंजीनियर नरेंद्र सिंह, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक पीके सिन्हा एवं उप महाप्रबंधक बीके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।