Move to Jagran APP

सोने-चांदी और संपत्ति की मालकिन हैं कई दावेदार

महिलाओं के पास आभूषण न हों। यह सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन ऐसा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 May 2017 01:48 AM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 01:48 AM (IST)
सोने-चांदी और संपत्ति की मालकिन हैं कई दावेदार
सोने-चांदी और संपत्ति की मालकिन हैं कई दावेदार

पटना। महिलाओं के पास आभूषण न हों। यह सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन ऐसा है। निकाय चुनाव में नामांकन में जमा हलफनामे तो यही बता रहे हैं। अधिसंख्य महिला दावेदारों के पास जेवरात न के बराबर हैं।

loksabha election banner

वहीं, महापौर अफजल इमाम की पत्‍‌नी मजहवी के पास सवा दो करोड़ की परिसंपत्ति है। पजेरो गाड़ी के साथ 300 ग्राम सोने और 300 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। ये उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ आभूषण की शौकीन हैं। पीएचडी की है। 4.70 लाख रुपये उनका वार्षिक आय है। समाजसेवा उनका पेशा है। ये वार्ड संख्या 52 से चुनाव लड़ने जा रही है।

वार्ड संख्या दो की प्रत्याशी मधु चौरसिया करोड़पति हैं। साढ़े चौदह करोड़ की उनके पास परिसंपत्ति है। इसके साथ 90 लाख का कृषि भूमि है। ये संपत्ति उनके पति दीपक कुमार के नाम पर है। मधु भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद की पतोहू हैं। वार्ड संख्या दो से अपने पति के स्थान पर चुनाव लड़ने जा रही है। मधु आभूषण की शौकीन है। 350 ग्राम सोना के आभूषण की मालकिन हैं। उनके पति के पास भी 150 ग्राम सोना का आभूषण है।

वार्ड-44 से चुनाव लड़ रही माला सिन्हा करोड़पति हैं। नौ स्थानों पर 1.80 करोड़ की परिसंपत्ति है। 750 शेयर खरीद रखे हैं। वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवति देवी के पास पटना में एक अपार्टमेंट सहित उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में जमीन है। ये भी सोनू के आभूषण की शौकीन है।

वार्ड 32 से चुनाव लड़ रही पिंकी यादव भी सोने के आभूषण की शौकीन है। 20 भर सोना और 25 भर चांदी के आभूषण रखी हैं। स्नाकोत्तर हैं। वैशाली जिला में 54 लाख का कृषि भूमि और पटना में 75 लाख का मकान है। वार्ड 59 की पार्षद मुमताज जहां पढ़ाई के साथ-साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं। पीएचडी कर रही हैं। तीन मंजिला मकान है और 100 ग्राम सोना के आभूषण हैं। वार्ड 21 से चुनाव लड़ रही पिंकी कुमारी वाहन तक खरीद नहीं पाई, लेकिन आभूषण की शौकीन है। 255 ग्राम सोने का आभूषण पहनती हैं। 500 ग्राम चांदी का आभूषण रखी हैं। 1.80 ला का शेर भी रखी हैं। बैंक बैलेंस पांच लाख रुपये है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.