Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manoj Jha: रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है... मनोज झा ने 'मन की बात' कार्यक्रम का उड़ाया मजाक

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 01:14 PM (IST)

    Manoj Jha On Pm Modi Mann Ki Baat आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर से भाजपा नेताओं का मजाक उड़ाया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मजाक उड़ाया है। मनोज झा ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए मन की बात कार्यक्रम को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं की अभिव्यक्ति पर निशाना साधा।

    Hero Image
    मनोज झा ने भाजपा नेताओं का उड़ाया मजाक (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। हाल में अपनी कविता से विवाद में रहने वाले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर से भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा नेताओं पर चुटकी ली है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पीएम मोदी का मजाक उड़ाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज झा ने अपने x हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है। सारे नेतागण रेडियो की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे हैं। मानो कही ऐसा ना हो कि 'वो महानुभाव' 'प्रकट' ही हो जाएं।

    दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता रविशंकार प्रसाद और विजय सिन्हा दोनों रेडियो की तरफ टकटकी बांध कर देख रहे हैं कि कब पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू हो जाए। ऐसा लग रहा था जैसे की रेडियो न होकर टीवी ही हो। अब मनोज झा ने इसी बात पर चुटकी ली है कि रेडियो को टकटकी लगाकर ऐसे कौन देखता है भाई?

    राजस्थान चुनाव पर मनोज झा ने दिया बयान

    राजस्थान चुनाव पर बयान देते हुए मनोज झा ने कहा कि भाजपा नेता गरीब और किसान की बात न करके जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। ये चुनाव गरीब जनता के लिए है न कि धर्म की राजनीति के लिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर पर खड़े कर देने से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने चुनाव की आत्मा का कत्ल कर दिया।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: पति से दूध को लेकर हुआ झगड़ा, पंखे से लटक कर लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम

    Video: पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान बच्चे संग कूदी महिला, ट्रेन के नीचे आने से बाल बाल बची