विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna: मिठाई खाने के बाद पैसे मांगने पर दिखाया पुलिसिया रौब; की रंगदारी से बात, पहुंच गया थाने

By braj kishore singhEdited By: Aysha Sheikh
Published: Wed, 27 Sep 2023 11:08 AM (IST)

Bihar News पटना के एक इलाके में एक युवक मिठाई की दुकान पर पहुंचा। उसने 120 रुपये की मिठाई खाई। ...और पढ़ें

Patna: मिठाई खाने के बाद पैसे मांगने पर दिखाया पुलिसिया रौब
Patna: मिठाई खाने के बाद पैसे मांगने पर दिखाया पुलिसिया रौब

HighLights

  1. मिठाई खाने के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे
  2. पैसे मांगने पर युवक ने दिखाया पुलिसिया रॉब

संवाद सहयोगी, पटना: बाढ़ सदर पुरानी तेराहा बाजार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मिठाई तो खाई, लेकिन दुकानदार को पैसे नहीं दिए।

पैसे देने से इनकार करते हुए उसने एक अलग ही रवैया अपनाया, जिसकी वजह से अब वह सलाखों के पीछे है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस होने का रुतबा दिखाया

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की संध्या एक युवक ई-रिक्शा पर बैठकर मिठाई दुकानदार के पास पहुंचा। युवक ने खूब मजे-मजे में 120 रुपये की मिठाई खाई।

मिठाई खाने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो युवक ने पुलिस होने का रुतबा दिखाने लगा और रंगदारी से बात करने लगा। इस दौरान दुकानदारों से उसकी कहासुनी हो गई।

15 मिनट तक बना रहा अफरा-तफरी का माहौल

दुकानदार अपने पैसे की मांग को लेकर अड़ गया, जिसके चलते बाजार में करीब 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जबरन अपने साथ वहां से बाढ़ थाना लेकर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें - जब पटना के खान सर से मिले अमिताभ, बोले-जो आपने सिखाया कभी नहीं भूलूंगा, पटना आने का मिला न्योता

आठ स्वयंसेवकों को आज सम्मानित करेंगे नीतीश, पूर्णिया से 2 महिलाएं लिस्ट में शामिल; समझिए आपदा मित्रों का काम