बारह वर्षों तक साली को रखा अपने साथ, मन भर गया तो किया ये शर्मनाक काम
बिहार के शेखपुरा जिले में जवानी के समय शादी शुदा मर्द का दिल अपनी साली पर आ गया। दोनों 12 वर्षों तक एक साथ रहे। लेकिन जब मर्द का मन भर गया, तो उसने साथ रखने से इंकार कर दिया।
पटना [जागरण टीम]। जवानी में शादी शुदा मर्द का दिल अपनी ही साली से ऐसा लगा, कि न उन्हें समाज का डर रहा और न अपने परिवार की चिंता। सब कुछ त्याग जीजा अपनी प्यारी साली के साथ बेखौफ रहने लगे। साथ में पत्नी भी थी, लेकिन अवैध रिश्ते के आगे सब कुछ फीका था।
देखते-देखते बारह वर्ष बीत गए। इस दौरान उनके दो बच्चे भी अपनी साली से हुए। लेकिन शारीरिक आकर्षण से भरा प्यार भला कितने दिनों तक टिकता! समय के साथ इस संबंध में भी खटास पैदा होने लगा। कटुता इतनी बढ़ गई कि अपनी साली के लिए सब कुछ छोड़ देने वाले जीजा जी के लिए साली सिर दर्द बन गई।
जीजा ने साली को छोडऩे का फैसला ले लिया। आज जीजा ने साली का दाना-पानी भी देना बंद कर दिया है। दो बच्चों की मां आखिर कहां जाएगी। अपने जीजा के लिए सब कुछ सहने वाली साली आज संबंध में आए दरार के कारण बाबली हो चुकी है।
यह कहानी है बिहार के शेखपुरा जिले की, जहां इंसाफ के लिए समाज से लेकर परिवार तक दौड़ लगा चुकी रिजवाना के आंखों में आज आंसू है। जब किसी ने उसकी नहीं सुना तो मजबूरन उसने शनिवार को शेखपुरा महिला हेल्पलाइन पहुंचना पड़ा। जहां उसने अपनी पीड़ा जाहिर की।
इस बाबत पीडि़ता रिजवाना खातून ने महिला हेल्पलाइन तथा एसपी से लिखित गुहार लगाकर इंसाफ की मांग की है। रिजवाना अपनी बूढ़ी मां तथा दो बच्चों के साथ शेखपुरा आकर अपने जीजा की करतूत महिला हेल्पलाइन तथा एसपी को बताया। इस मामले में पीडि़ता रिजवाना ने अपने जीजा मुमताज तथा बड़ी बहन फरजाना खातून को परिवादी बनाया है।
रिजवाना का नैहर बरबीघा थाना के केवटी ओपी अंतर्गत डीह मकनपुर गांव में है। जबकि उसका जीजा मुमताज बरबीघा शहर के फैजुल्लापुर का रहने वाला है। इस बाबत रिजवाना ने बताया कि उसकी शादी 2004 में नालंदा जिला के हरगांवा गांव में नौशाद आलम के साथ हुई थी।
यह भी पढ़ें: 18 साल से इस परिवार का समाज में हुक्का-पानी है बंद, जानिए
मगर शादी के बाद ही उसका जीजा मुमताज रिजवाना को कभी भी शौहर के पास जाने नहीं दिया। जीजा ने रिजवाना को दूसरी बीबी बनाकर अपने साथ रखा और इस दौरान दो बच्चे भी पैदा कर दिया। अब बारह साल बाद जीजा ने रिजवाना तथा उसके दोनों बच्चे का खाना-दाना बंद कर दिया है।
रिजवाना ने बताया कि बहन तथा जीजा ने उसे तथा दोनों बच्चों को घर से बाहर भी निकाल दिया है। अभी रिजवाना बूढी मां के साथ नैहर में रह रही है।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे, छुड़ाने आये प्रेमी का हुआ ये हाल