पटना के थाने में पूछताछ के लिए लाए युवक ने उठाया खौफनाक कदम! विजिटर रूम में नजर पड़ते ही सन्न रह गई पुलिस
पटना के सिगोड़ी थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक का शव आगंतुक कक्ष में फंदे से ...और पढ़ें

थाने में फंदे से लटका मिला युवक का शव। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
युवक का शव सिगोड़ी थाना परिसर में फंदे से लटका मिला।
उसे किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। सिगोड़ी थाना परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए लाए गए करीब 30-35 वर्षीय युवक का आगंतुक कक्ष में फंदे से लटकता शव मिला।
थाना परिसर में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई।
पूछताछ के लिए लाया गया था थाने
बताया जाता है कि युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह जहानाबाद का रहने वाला था।
युवक को बाइक से कहीं जाते समय पुलिस ने कथित रूप से पकड़ा था। यह भी बताया जा रहा है कि रुपये के लेनदेन में हुए विवाद के मामले में उसे लाया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।
घटनाक्रम की वरीय अधिकारी ने ली जानकारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी, सिटी एसपी (पश्चिमी), पालीगंज एसडीपीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ पुलिसकर्मियों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
युवक को किस मामले में थाने लाया गया था और उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
घटना के बाद थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और हिरासत की प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली। अभी इस मामले में वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
