बेलगाम ट्रक ने युवक को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने दर्जनों गाडिय़ां जलाईं
राजधानी पटना में बेलगाम ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद रामकृष्णा नगर मोड़़ के पास आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। दर्जनों लोगों के गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:30 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बेलगाम ट्रक ने एक और जिंदगी निगल ली। राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के रामकृष्णा नगर मोड़़ के पास गुरुवार को ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोग बवाल करने लगे। नाराज लोगों के हंगामा और रोड़ेबाजी के साथ बाइपास सड़क को जाम कर दिया। साथ ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
रैफ के जवानों ने संभाला मोर्चा
मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहने वाले 35 वर्षीय विपिन साव के रूप में हुई है। वे कंकड़बाग से रामकृष्णा नगर मोड़ की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बवाल में आम लोगों को भी नहीं छोड़ा गया। दर्जनों गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए। रोड़ेबाजी की गई। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाडिय़ों बुलाई गईं। अंत में रैफ के जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में ऐसी घटना आए दिन होती रहती है। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें