Move to Jagran APP

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- बिहार कांग्रेस से बहुत उम्मीदें, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बिहार कांग्रेस की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ की। इसके साथ ही एकजुटता बनाए रखने और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रशंसा की।

By Sunil RajEdited By: Yogesh SahuPublished: Sat, 28 Jan 2023 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 12:13 AM (IST)
मल्लिकार्जुन खरगे बोले- बिहार कांग्रेस से बहुत उम्मीदें, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कही ये बात
बिहार कांग्रेस से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को काफी उम्मीदें : खरगे

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को बिहार कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं। बिहार ने राहुल गांधी की यात्रा की तर्ज पर जिस प्रकार राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया, वह प्रशंसनीय है।

loksabha election banner

बिहार अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह सराहना करते हुए खरगे ने कहा कि उन्होंने बेहद कम समय में पार्टी के तमाम नेताओं को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। खरगे शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ी बिहार कांग्रेस की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कार्यशाला सदाकत आश्रम में आयोजित थी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षत डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश ने इस मौके पर कहा कि पार्टी हमें लगातार अवसर प्रदान कर रही है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम पार्टी को वापस 90 के दशक जैसा मजबूत और संगठित बनाएं।

उन्होंने सभी नेताओं से अपील की कि वे अपने वाहनों में पार्टी का झंडा अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही कहा कि सभी नेताओं का दायित्व बनता है कि वे एक-एक घर में जाएं और राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएं। 12 फरवरी से यह अभियान सुचारू तरीके से चलेगा। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, विधान परिषद में दल के नेता मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, शकील अहमद ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.