Top Patna News Of The Day 17 November 2019, पटना में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, गोपालगंज में रंजिश में गोली मारकर पूर्व उपमुखिया की हत्या, एनएमसीएच में हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर, दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बाईपास थाना क्षेत्र में रानीपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।
Top Patna News, 17 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
हड़ताल पर एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर
पटना, जेएनएन। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को किशोर की मौत पर परिजनों और डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार कर दिया। जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई। जूनियर डॉक्टरों के अचानक से हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों का पलायन शुरू हो गया। जिसे लेकर अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ गहरा आक्रोश रहा।
पटना में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
पटना, जेएनएन। पुलिस की शिथिलता से राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर बारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को बाईपास थाना क्षेत्र में रानीपुर के पास एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।। वारदात के बाद घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवेंद्र सिंह के पुत्र रवि (18) के रूप में हुई है।
गोपालगंज में रंजिश में गोली मारकर पूर्व उपमुखिया की हत्या
गोपालगंज, जेएनएन। मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पूर्व उपमुखिया समेत दो को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा किए फायर में से घायल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिर में गोली लगने से संतोष राय की सदर अस्पताल मौत हो गई। संतोष फुलवरिया थाना क्षेत्र के माझा गोसाई गांव के पूर्व मुखिया थे। जबकि कमर में गोली लगने से घायल का इलाज चल रहा है। वारदात को अंजात देकर अपराधी फरार हो गए। घायल की पहचान मोइन खान के रूप में हुई है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
गोपालगंज, जेएनएन। दहेज में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के डेढ़ साल बाद बहू को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता ने लड़की के पति, उसके ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराय है।