Top Patna News Of The Day 09 November 2019, पटना में पुलिस अलर्ट; सिवान, बक्सर व आरा में स्कूल बंद, सोशल मीडिया पर विशेष नजर, स्टेशनों पर पुलिस का पहरा, बेगूसराय में आग से झुलसी मां और बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं होगा नाव का परिचालन
अयोध्या मामले का फैसला आने से पहले से बिहार की राजधानी में पुलिस अलर्ट हो गई। संवेदनशील इलाकों से लेकर स्टेशन पर विशेष नजर रखी गई।
Top Patna News, 09 November Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
पटना में पुलिस अलर्ट; सिवान, बक्सर व आरा में स्कूल बंद
पटना, जेएनएन। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। एेसे में पटना में पुलिस अलर्ट हो गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार की रात से ही पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है। उपद्रव में शामिल रहे लोगों के अद्यतन स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनके नाम और वर्तमान पते का सत्यापन कराया जा रहा है। इधर, बक्सर, सिवान और आरा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर, स्टेशनों पर पुलिस का पहरा
पटना, जेएनएन। आयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पटना में पुलिस प्रशासन विशेष अलर्ट रहे। जिलाधिकारी कुमार रवि ने राजधानीवासियों से अपील की है कि अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से देखें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें। डीएम ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह शनिवार की सुबह से ही पटना रेल पुलिस हाई अलर्ट मोड में नजर आ रही है।
बेगूसराय में आग से झुलसी मां और बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम
बेगूसराय, जेएनएन। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभनगामा में शुक्रवार को अपनी दो बच्चियों के साथ आग से झुलसी मां और बेटी की शनिवार को सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में संयोग महतो की पत्नी चंदा देवी (30) और बेटी अनुष्का (3) है। जबकि एक साल की बेटी मुस्कान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं होगा नाव परिचालन
पटना, जेएनएन। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पटना में नावों का परिचालन नहीं हो सकेगा। 12 नवंबर को मनाए जाने वाले त्योहार से पहले शनिवार को अनुमंडल दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने इस आलोक में आदेश जारी किया। पत्र में लिखा गया कि लाखों श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर नाव से एक किनारे से दूसरे किनारे जाते हैं। एेसे में हादसे होने की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर गंगा नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर निजी वोट और नाव का परिचालन बंद रहेगा।