Top Patna News Of The Day 08 August 2019, जन्म लेने के 12 घंटे बाद पिता को खो बैठा नवजात बेटा, सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाने से रोका तो मारा चाकू, पटना डूबी नाव, एक की मौत, राजधानी का मौसम हुआ सुहावना
नालंदा में रहुई प्रखंड के मुख्य बाजार के समीप टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। मृतक 12 घंटे पहले ही एक बेटे का पिता बना था।
Top Patna News, 08 August Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
जन्म लेने के 12 घंटे बाद पिता को खो बैठा नवजात बेटा
नालंदा, जेएनएन। एक पिता ने बड़े अरमानों के साथ गोद में बेटा होने का ख्वाब देखा था। सपना सच भी हुआ। इसके पहले कि बाप अपने बेटे की अंगुली पकड़ दुनिया दिखाता एक हादसे का शिकार हो गया। नालंदा में रहुई प्रखंड के मुख्य बाजार के समीप टेंपो और बाइक की भिड़ंत में नवजात की सिर से पिता का साया उठ गया। जबकि मृतक का भाई गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाने से रोका तो मारा चाकू
नालंदा, जेएनएन। नालंदा में सिगरेट का धुआं मुंह पर उड़ाने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बदले में उसे दबंगों ने चाकू मार दिया। गुरुवार की दोपहर हुई वारदात में गले और पेट में वार करने की वजह से गंभीर अवस्था में युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना डूबी नाव, एक की मौत
पटना, जेएनएन। पटना में गुरुवार की सुबह नाव पलटने से सनसनी फैल गई। घटना बख्तियारपुर के राघोपुर गंगा घाट में घटी। हादसे का शिकार नाव पर छह लोग सवार थे। इसमें एक नाबालिग छात्र गौतम कुुमार (17) की मौत हो गई। जबकि बाकी पांच लोग किसी तरह सुरक्षित निकल आए हैं। हादसे की सूचना पर बख्तियारपुर थाने की पुलिस और सीओ एसडीआरएफ के साथ पहुंचे।
राजधानी का मौसम हुआ सुहावना
पटना, जेएनएन। राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को पटना का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंडी हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सूरज पर बादलों ने साया बना लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप