Move to Jagran APP

मुख्य सड़कों पर लगे पैबंद, गलियां खतरनाक

गायघाट से महेंद्रू तक लगभग तीन किलोमीटर के बीच अशोक राजपथ की बदहाली आंशिक रूप से दूर कर ली गई है लेकिन गलियों की हालत अब भी खतरनाक है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:42 PM (IST)
मुख्य सड़कों पर लगे पैबंद, गलियां खतरनाक
मुख्य सड़कों पर लगे पैबंद, गलियां खतरनाक

पटना सिटी। गायघाट से महेंद्रू तक लगभग तीन किलोमीटर के बीच अशोक राजपथ की बदहाली आंशिक रूप से दूर कर ली गयी है। सैकड़ों जगहों पर पैबंद लगाकर गड्ढों और खतरों को दूर किया गया है। वाहनों एवं राहगीरों की समस्या फिलहाल समाप्त हो गयी है।

loksabha election banner

महेंद्रू, पीडी लेन, सुल्तानगंज, पत्थर की मस्जिद, शाहगंज, शनिचरा, मुसल्लहपुर, बाजार समिति, दरगाह रोड, चौधरी टोला, आलमगंज, गुड़ की मंडी, शक्का टोली समेत अन्य इलाकों के लोगों ने बताया कि गलियों की स्थिति अब भी भयावह बनी है। भूमिगत नालों के लिए महीनों से गलियों को खोदकर छोड़ दिया गया है। वृद्ध और बीमार के लिए घर से निकलना खतरनाक हो गया है। दोपहिया वाहन रोजाना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। नागरिकों ने गलियों की दुर्दशा ठीक कर खतरे को समाप्त करने की मांग अनुमंडल प्रशासन से की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.