विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेन बना माफिया युवाओं तक पहुंचा रहे ब्राउन शुगर, पटना में नशे की ओवरडोज से गई है कई जान

Published: Sat, 31 May 2025 04:10 PM (IST)

ब्राउन शुगर का नशा युवाओं की जान पर भारी पड़ने लगा है। राजधानी में चेन बनाकर माफिया युवाओं तक सूखा ...और पढ़ें

राजधानी में सूखा नशा करने वालों की संख्य बढ़ी है। सांकेतिक तस्वीर।
राजधानी में सूखा नशा करने वालों की संख्य बढ़ी है। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. युवाओं तक पहुंच रहा नशे का इंजेक्शन, ओवरडोज अब ले रही जान
  2. दानापुर, फुलवारीशरीफ में नशे से तीन युवकों की हुई मौत

आशीष शुक्ल, पटना। सूखा नशा यानी ब्राउन शुगर या स्मैक जैसे मादक पदार्थ युवाओं के लिए नासूर बनते जा रहा है। नशा उनकी जान पर भारी पड़ने लगा है। चेन बनाकर माफिया युवाओं तक सूखा नशा पहुंचा रहे।

जान तक चली गई

नशे की ओवरडोज से कई युवाओं की जान तक चली गई। हाल के दिनों में इस तरह के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। शव मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से इंजेक्शन या नशीली चीज मिली।

दानापुर में एक युवक का शव बरामद

10 दिन पूर्व दानापुर में एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस पहुंची तो उसकी जेब में नशीली चीज मिली। पुलिस ने आशंका जताई कि नशे की आवेरडोज से उसकी मौत हुई है। इसके पूर्व अपैल में दानापुर में एक जर्जर मकान परिसर में युवक का शव मिला। मौके पर इंजेक्शन गिरा हुआ था।

नशे के ओवरडोज से मौत होने की बात 

नशे के ओवरडोज से मौत होने की बात कही गई। दिसंबर 2019 में कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान में एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की जेब से कई प्रकार का मादक पदार्थ मिला था। आशंका जताई गई कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई। दो दिन पूर्व फुलवारीशरीफ में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस की मानें तो स्वजन द्वारा मृतक के नशे का सेवन करने की बात भी बताई गई। 

तबाह हो रहा परिवार 

नशे की ओवरडोज से सिर्फ मौत की बातें सामने नहीं आ रही। नशा नहीं मिलने पर जान भी जा रही है तो किसी का परिवार तबाह हो रहा। सितंबर 2023 में आलमगंज में एक नशेड़ी युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। दिसंबर 2023 में बकाया दस हजार रुपये वापस नहीं लौटाने पर 21 वर्षीष युवक को नशे की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मार्च 2023 जक्कनपुर में एक युवक का शव मिला

घटना राजीव नगर की थी। मार्च 2023 जक्कनपुर में एक युवक का शव मिला था। उसे ब्राउन शुगर की लत थी। स्वजन ने उसे नशा से मुक्ति दिलाने के लिए चिकित्सक से सलाह ली। नशे की लत उसे दोबारा उसी गली में खींच ले गई। परिवार वालों ने उसकी जिंदगी बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। सोचा कि जेल जाने पर नशे से दूर रहेगा, उसकी मौत हो गई।

एजेंसी और पुलिस की सुस्ती से बढ़ती जा रही चेन

मार्च 2025 में बिहटा पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान मसौढ़ी और दुल्हिनबाजार के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 438 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। अक्टूबर 2024 में बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बांध पर दो तस्करों 252 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अप्रैल 2023 में रामकृष्णानगर पुलिस ने ब्राउन शुगर व हथियार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सितंबर 2023 में कंकड़बाग में तीन लोगों को 600 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दिसंबर 2023 में रामकृष्णा नगर से सात लोगों को पांच सौ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था।

कई इलाकों में ब्राउन शुगर की पुड़िया के साथ गिरफ्तार

पूर्व में दानापुर, बिहटा, पीरबहोर, पत्रकार नगर, कंकड़बाग, पटना सिटी, गर्दनीबाग दर्जन भर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया के साथ कई गिरफ्तारियां हुईं। इतनी बड़ी संख्या में नशे की पुड़िया मिलने के बावजूद पटना पुलिस इसके पीछे के लोगों तक नहीं पहुंच सकी है।