यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : NDA की बैठक से पहले नीतीश के करीबी ने कह दी ऐसी बात, BJP को नहीं आएगा रास; बोले- आगे भी...
Bihar Politics लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। एनडीए को इस बार बिहार में 10 सीटों का नुकसान हुआ ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है- जदयू
- बिहार में एनडीए की जीत में मुख्यमंत्री की बड़ी भूमिका : मदन सहनी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi बिहार में एनडीए की जीत पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बधाई दी है। उन्होंने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ अतिपिछड़ी जातियों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि खासकर निषाद समाज को शिक्षित करने और सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाने में नीतीश कुमार निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसका सुखद परिणाम है कि बिहार में चुनाव में एनडीए को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत में मुख्यमंत्री की बड़ी भूमिका है।
उनका भी चेहरा बेनकाब हो गया- मदन सहनी
बता दें कि बिहार में भाजपा ने 12, जदयू ने 12, हम ने 1 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता बिहार में लगातार सभा करते रहे, लेकिन जदयू ने चुनाव में जीत का पूरा क्रेडिट केवल नीतीश को दिया है। इस बयान से दोनों पार्टियों के बीच घमासान मच सकता है।
यह भी पढ़ें-
