LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: 14 सितंबर से पहले घर बैठे पूरा करें ई-केवाईसी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी
घरेलू गैस कनेक्शन पर सब्सिडी जारी रखने के लिए 14 सितंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर ...और पढ़ें

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: 14 सितंबर से पहले घर बैठे पूरा करें ई-केवाईसी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी
HighLights
14 सितंबर तक ई-केवाईसी न कराने पर सब्सिडी रुकेगी।
बिहार में 26.50 लाख उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी लंबित है।
मोबाइल ऐप से घर बैठे आसानी से कराएं ई-केवाईसी।
जागरण संवाददाता, पटना। अगर आपके घरेलू गैस कनेक्शन पर सब्सिडी मिलती है और अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसे टालना भारी पड़ सकता है। 14 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी रोकी जा सकती है।
राज्य में 26.50 लाख घरेलू और उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के लाभुकों के लिए साल में एक बार ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
राज्य में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी कनेक्शन की संख्या करीब 1.09 करोड़ है। इनमें लगभग 86 लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि 22.50 लाख का सत्यापन होना बाकी है।
तेल कंपनियां शेष उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में केवाईसी कराने के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है।
उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर घर बैठे ई-केवाईसी करा सकते हैं। घरेलू गैस कनेक्शनधारकों के साथ उज्ज्वला योजना के लाभुकों के लिए भी यह प्रक्रिया अनिवार्य है।
