विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Price Hike: बिहार में आज से बदल गई गैस की कीमत, 71 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर; देखें नई रेट लिस्ट

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:09 PM (IST)

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर 2026 से 71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 19 किलो का ...और पढ़ें

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

HighLights

  1. वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 71 रुपये महंगा हुआ, अब 3115 रुपये।

  2. 19 किलो सिलेंडर की नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी।

  3. घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं, 1040 रुपये।

जागरण संवाददाता, पटना। अक्टूबर की शुरुआत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से जारी नई दर के अनुसार 19 किलो का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 3115 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत में 71 रुपये की वृद्धि की गई है। नई दर एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 1040 रुपये में ही मिलेगा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

अलग-अलग सिलेंडरों की नई कीमतें

  • 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर: 1040 रुपये
  • 5 किलो घरेलू सिलेंडर: 386 रुपये
  • 10 किलो कंपोजिट: 750.50 रुपये
  • 5 किलो कंपोजिट: 386 रुपये
  • 19 किलो वाणिज्यिक: 3115 रुपये

एफटीएल सिलेंडर की भी तय हुई नई दर

  • 5 किलो एफटीएल नया कनेक्शन: 1982.50 रुपये
  • 5 किलो एफटीएल रिफिल: 861.50 रुपये
  • 2 किलो एफटीएल पीओएस नया कनेक्शन: 1067.50 रुपये
  • 2 किलो एफटीएल पीओएस रिफिल: 359.50 रुपये
  • 47.5 किलो सिलेंडर: 7781 रुपये

नैनो कट और एक्स्ट्राटेज की कीमत भी जारी

इसके अलावा 19 किलो नैनो कट की कीमत 3287.50 रुपये, 19 किलो एक्स्ट्राटेज 3137.50 रुपये और 47.5 किलो एक्स्ट्राटेज 7837.50 रुपये निर्धारित की गई है।

10 किलो एफटीएल एक्स्ट्रालाइट के नए कनेक्शन की कीमत 4942.50 रुपये और रिफिल की कीमत 1756.50 रुपये होगी।