Move to Jagran APP

गुडग़ांव में प्यार, सिवान में तय की शादी, पुलिस ने खोली पोल, जानिए मामला...

गुडग़ांव में एक साथ काम करते हुए प्यार हुआ। फिर दोनों 'लिव-इन रिलेशन' में करीब एक साल तक साथ रहे। शारीरिक संबंध भी बनते रहे। लेकिन, युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 23 Apr 2016 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 11:12 AM (IST)
गुडग़ांव में प्यार, सिवान में तय की शादी, पुलिस ने खोली पोल, जानिए मामला...

सिवान। गुडग़ांव में एक साथ काम करते हुए प्यार हुआ। फिर दोनों 'लिव-इन रिलेशन' में करीब एक साल तक साथ रहे। शारीरिक संबंध भी बनते रहे। लेकिन, युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

loksabha election banner

वह बिहार के सिवान स्थित अपने गांव में दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था कि ठीक शादी के दिन गुडग़ांव प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक फरार हो गया, जबकि दूसरी लड़की ने ऐसे युवक से शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिवान का सोनू गुडग़ांव में एक कंपनी में काम करता है। वहां साथ काम करने वाली एक लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों प्रेमी-युगल करीब एक साल तक साथ रहे। प्रेमी युवक प्रेमिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

लेकिन, एक दिन प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी उससे शादी न करके गांव आकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसने गुडग़ांव के महिला थाने में एफआइआर दर्ज कर तत्काल शादी रुकवाने की मांग की। उसने एफआइआर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया।

एफआइआर के बाद हरियाणा पुलिस ने युवकी की गिरफ्तारी के लिए सिवान में छापेमारी की। शुक्रवार को ही उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन इसी दिन पुलिस पहुंच गई।

पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को शादी के दिन ही आरोपी युवक फरार हो गया। उसकी शादी मोरा के रामप्रवेश प्रसाद की बेटी से होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की ने ऐसे धोखेबाज से शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के गणमान्य लोग शादी रुकवाने पर सहमत हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.