तीन आरोपितों के खिलाफ लुक आउट नोटिस
शौचालय निर्माण घोटाले के मुख्य आरोपित पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 03:06 AM (IST)
पटना । शौचालय निर्माण घोटाले के मुख्य आरोपित पीएचईडी के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा, रोकड़पाल बिटेश्वर प्रसाद और आदि शक्ति सेवा संस्थान नवादा के उदय सिंह के खिलाफ बुधवार को लुक आउट नोटिस जारी हो गया। पुलिस को आशंका थी कि तीनों आरोपित विदेश फरार हो सकते है। सभी एयरपोर्ट पर तीनों की तस्वीर और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रांची, दिल्ली, कोलकाता, यूपी और पुणे की पुलिस से भी पटना पुलिस ने संपर्क किया गया है। पटना पुलिस दो टीम देर रात रांची और दिल्ली के लिए रवाना हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें