विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में भाजपा को अपनी पिच पर खेलने के लिए मजबूर करेगी कांग्रेस, फॉर्मूला सेट; इस रणनीति पर काम करेगी पार्टी

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 21 Jan 2024 07:58 AM (IST)

Bihar Political News लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस भी भाजपा को शिकस्त देने के लिए ...और पढ़ें

भाजपा को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर करेंगे
भाजपा को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर करेंगे

HighLights

  1. पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विचारधारा को पहुंचाने का काम
  2. झूठे नैरेटिव का उसी की भाषा में जबाब देना होगा- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News in Hindi प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र के नेतृत्व में गठित स्टेट वार रूम की पहली बैठक हुई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर ने इसमें भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा (BJP) को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर करना वार रूम की प्राथमिकता है।

लोगों के बीच में भ्रम फैलाने की बात 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र जिस तरह झूठ का प्रचार कर रहा है। लोगों के बीच में भ्रम फैला रहा है उसका पर्दाफाश करना है। कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक असरदार तरीके से प्रचारित करना इस बार रूम का मकसद है।

उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा की विचारधारा और उसके द्वारा बनाए जा रहे झूठे नैरेटिव का उसी की भाषा में जबाब देना होगा। तत्काल प्रभाव से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में भी इसकी भूमिका होगी।

चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर ने बताया कि वार रूम के माध्यम से लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भाजपा को शिकस्त दी जाएगी। वार रूम के चेयरमेन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा नेशनल वार रूम बिहार स्टेट कांग्रेस कमेटी से जुड़ा होगा।

पार्टी के सारे अनुसांगिक संगठनों को इस बार रूम के साथ जोड़कर पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस अपनी विचारधारा को पहुंचाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से 28 अभ्यर्थियों को मिला लाभ, विभाग के प्रधान सचिव ने दी जानकारी

CM नीतीश का बड़ा एक्‍शन! शिक्षा विभाग से हटाए गए चंद्रशेखर, आलोक मेहता होंगे नए शिक्षा मंत्री; तीन मिनिस्‍टर के प्रभार बदले