Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    I.N.D.I.A के संपर्क में Nitish Kumar? RJD सांसद ने बता दी अंदर की बात; बोले- नीतीश के घर पर ही...

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:55 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मनोज झा ने दावा किया है कि मैं दोनों की राजनीति को अच्छे समझता हूं और दोनों ही नेता एनडीए के साथ गठबंधन में नहीं रहेंगे। मनोज झा ने इशारों ही इशारों में यह भी कहा कि (नीतीश कुमार से) जिनको बात करनी है वो कर रहे हैं।

    Hero Image
    I.N.D.I.A के संपर्क में Nitish Kumar? RJD सांसद ने बता दी अंदर की बात

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Lok Sabha Election Result 2024 नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर देश की सियासत में खूब चर्चा हो रही है। दोनों की पार्टी जदयू और टीडीपी 30 सीटों पर लीड कर रही हैं। एनडीए अभी 297 सीटों पर लीड कर रही है, अगर जदयू और टीडीपी ने हाथ खींचा तो जादूई आंकड़ा पार करने में एनडीए को समस्या होगी। इस बीच राजद सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज झा ने दावा किया कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू एनडीए के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू कभी भी उस तरह की पॉलिटिक्स नहीं करते, जिस तरह बीजेपी करती है। यह दोनों भाजपा के साथ गठबंधन में नहीं जाएंगे"।

    'मैं दोनों की राजनीति को...'

    उन्होंने कहा कि मैं दोनों की राजनीति को अच्छे से जानता हूं। अभी जो बीजेपी का आंकड़ा है, उसमें इन दोनों नेताओं की अहम भूमिका है। ये दोनों नेता लोगों के हित में फैसला लेंगे। उनके पास मौका है कि वैंडेटा पॉलिटिक्स को खत्म करने का।

    उन्होंने इशारों ही इशारों में यह भी कह दिया कि (नीतीश कुमार से) जिनको बात करना है वो कर रहे होंगे। मनोज झा आगे बोले- नीतीश कुमार ने तो खुद कहा था कि जो लोग 2014 में आए हैं उनको 2024 में जाना है। आइएनडीआइए की बुनियाद भी पटना में नीतीश कुमार के आवास पर पड़ी थी।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'गुब्बारा फट गया', नीतीश-नायडू के पास सत्ता की चाबी; RJD सांसद बोले- अब तो जाहिर है...

    ये भी पढ़ें- NDA का मामला फंसा तो क्या करेंगे Nitish Kumar? सपा नेता ने बता दी अंदर की बात, अब होगा 'खेला'

    comedy show banner
    comedy show banner