विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के असीम को मिला 17.35 लाख का पैकेज, कैंपस प्लेसमेंट में 172 छात्रों की लगी लॉटरी

Published: Mon, 18 May 2026 07:08 PM (IST)

एलएनएमआइ पटना के छात्र असीम बनर्जी को 17.35 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है, जिससे संस्थान में छात्रों के ...और पढ़ें

45 कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

45 कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

HighLights

  1. असीम बनर्जी को 17.35 लाख रुपये का पैकेज मिला।

  2. एलएनएमआइ में 172 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ।

  3. औसत पैकेज 6.45 लाख रुपये रहा इस साल।

जागरण संवाददाता, पटना। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एलएनएमआइ) के छात्र असीम बनर्जी को 17.35 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। संस्थान के इस प्लेसमेंट ने छात्रों के बीच नई ऊर्जा भर दी है।

असीम ने सत्र 2024-26 में संस्थान से एमबीए जनरल की पढ़ाई की है। खास बात यह रही कि उन्होंने पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल बेहतर करने के लिए ऑनलाइन क्लास भी की थी, जिसका फायदा उन्हें प्लेसमेंट के दौरान मिला।

45 कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

इस वर्ष एलएनएमआइ में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 172 छात्रों का चयन हुआ। छात्रों को 45 अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के अवसर मिले हैं।

संस्थान के अनुसार इस बार औसत पैकेज 6.45 लाख रुपये रहा। एफएमसीजी, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग और वेलनेस सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया।

छात्रों की सफलता को लेकर संस्थान प्रबंधन ने खुशी जताई है।

निदेशक ने बताया मेहनत का परिणाम

एलएनएमआइ की निदेशक N. Vijayalakshmi ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि संस्थान में वर्तमान में 10 पाठ्यक्रमों में 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था का असर अब प्लेसमेंट में भी साफ दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी का ऑफर मिलना बड़ी उपलब्धि होती है।

‘छात्रों को लीडर बनाने पर फोकस’

कुलसचिव सुधीर कुमार ने कहा कि संस्थान छात्रों को सिर्फ शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं बनाता, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी काम करता है।

प्लेसमेंट प्रभारी डा. प्रीति सिंह ने कहा कि उद्योग जगत को एलएनएमआइ के छात्रों की प्रतिभा और क्षमता पर भरोसा है। यही वजह है कि हर साल बड़ी कंपनियां यहां प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं।

वहीं प्लेसमेंट अधिकारी अनुजा सिंह ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य छात्रों को भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम कर सकें।