विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद LNJP में बड़ा एक्शन, मरीजों को निजी अस्पताल भेजने वाले डॉक्टरों की जांच शुरू

Published: Thu, 09 Jul 2026 07:46 AM (IST)

राजधानी पटना के एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के आरोपों की जांच शुरू हो गई ...और पढ़ें

निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद LNJP में बड़ा एक्शन

निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद LNJP में बड़ा एक्शन

HighLights

  1. एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की जांच।

  2. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के बाद कार्रवाई।

  3. डॉ. श्याम किशोर समेत अन्य डॉक्टरों पर विभागीय जांच।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच टीम गठित कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

जांच के दायरे में ऐसे डॉक्टरों को भी लाया जा रहा है, जिन पर सरकारी अस्पताल के मरीजों को अपने निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजने का आरोप है। यह मामला मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि के निरीक्षण के दौरान सामने आया था। 

न्यूरो सर्जन ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा

निरीक्षण के दौरान न्यूरो सर्जन डॉ. श्याम किशोर द्वारा एक मरीज को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजने की शिकायत मिली, जिसके बाद विभाग ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

बताया जाता है कि जांच टीम ओपीडी में पर्ची कटवाने के बाद अस्पताल में उपचार नहीं कराने वाले मरीजों और उनके स्वजन से भी पूछताछ करेगी। 

अस्पताल के अन्य डॉक्टरों पर भी आरोप

जानकारी के मुताबिक, जांच केवल एक डॉक्टर तक सीमित नहीं रहेगी। अस्पताल के कुछ अन्य डॉक्टर भी जांच के घेरे में हैं, जिन पर मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए प्रलोभन देने या भेजने के आरोप हैं। 

फिलहाल डॉ. श्याम किशोर और डॉ. राकेश कुमार रोशन से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डाक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एक्टिव मोड में निशांत, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं