पंचतत्व में विलीन हुए दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान, पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से पटना लाया गया। उसे पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद राजकीय सम्मान अंतिम संस्कार किया गया।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:11 PM (IST)
पटना [स्टेट ब्यूरो]। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के छोटे भाई और समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद रामचंद्र पासवान (Ram Chandra Paswan) का सोमवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठवले के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्रियों एवं विभिन्न दलों के विधायकों ने रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के समय घाट पर रामविलास पासवान, पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के साथ पूरा परिवार मौजूद था। मुखाग्नि रामचंद्र के बड़े पुत्र ऋषिराज पासवान ने दी।
विदित हो कि बताएं कि रामचंद्र पासवान का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। वे 57 वर्ष के थे। 11 जुलाई को दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां रविवार की दोपहर करीब सवा बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पटना लाया गया।
पटना में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
सोमवार को करीब 12.15 बजे रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता पार्थिव शरीर लेकर एलजेपी कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, रामदास आठवले, मणिपुर सरकार के मंत्री कर्मश्याम सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, अशरफ अंसारी, ललन पासवान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बिनोद कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
करीब तीन बजे शव यात्रा प्रारंभ हुई जो पटना की अलग-अलग सड़कों से होते हुए दीघा घाट पहुंची। वहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद, राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शरीक हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें