Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : सीधे मुकाबले की सीटों पर स्वत: अपना दावा मान रही LJP

Bihar Assembly Election 2020 इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को ले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अभी से ही सीटों की बात करनी शुरू कर दी है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:16 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : सीधे मुकाबले की सीटों पर स्वत: अपना दावा मान रही LJP
Bihar Assembly Election 2020 : सीधे मुकाबले की सीटों पर स्वत: अपना दावा मान रही LJP

पटना [भुवनेश्वर वात्स्यायन]। Bihar Assembly Election 2020: इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को ले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अभी से ही सीटों की बात करनी शुरू कर दी है। ऐसी 15 सीटों पर लोजपा स्वत: अपना दावा मान रही है, जहां 2015 के विधानसभा में उसके प्रत्याशी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस व भाकपा (माले) के साथ सीधे मुकाबले में थे। सीधे मुकाबले में राजद या फिर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते और लोजपा दूसरे नंबर पर रही।

loksabha election banner

इन सीटों को अभी से अपने खाते में मानकर चल रही तैयारी

  • अररिया: अररिया विधानसभा क्षेत्र में लोजपा प्रत्याशी अजय कुमार झा दूसरे नंबर पर थे। जीत कांग्रेस के प्रत्याशी अविदुर रहमान की हुई थी।
  • राजापाकर: वैशाली के राजापाकर में लोजपा प्रत्याशी राजद के शिवचंद्र राम के साथ सीधे मुकाबले में थे। दूसरे नंबर पर थे लोजपा प्रत्याशी रामनाथ रमण।
  • बछवाड़ा: बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रामदेव राय चुनाव जीते थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे लोजपा के अरविंद कुमार सिंह।
  • साहेबपुर कमाल: साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में राजद के श्रीनारायण यादव ने लोजपा के एमडी असलम को सीधे मुकाबले में हराया था।
  • अलौली: खगडि़या के अलौली विधानसभा क्षेत्र में राजद के चंदन कुमार से लोजपा के दिग्गज पशुपति कुमार पारस चुनाव हार गए थे।
  • कहलगांव: भागलपुर जिले में आनेवाल कहलगांव में कांग्रेस के सदानंद सिंह ने लोजपा नीरज कुमार मंडल को हराया था।
  • हिलसा: नालंदा के हिलसा में राजद के अत्रीमुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव ने लोजपा की दीपिका कुमारी को हराया था।
  • फतुहा: पटना के फतुहा विधानसभा क्षेत्र से राजद के डॉ रामानंद यादव से लोजपा प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह सीधे मुकाबले में हार गए थे।
  • बाराचट्टी: गया के बाराचट्टी में राजद प्रत्याशी समता देवी ने लोजपा की सुधा देवी को हराया था।
  • अतरी: गया के ही अतरी विधानसभा क्षेत्र में राजद की कुंती देवी से लोजपा के प्रत्‍याशी अरविंद कुमार सिंह हार गए थे।
  • मनिहारी: कटिहार के मनीहारी में कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह ने लोजपा के अनिल कुमार उरांव को पराजित किया था।
  • मांझी: छपरा (सारण) के मांझी विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के केशव सिंह को कांग्रेस के विजय शंकर दूबे ने हराया।
  • परसा: छपरा (सारण) के ही परसा में राजद के चंद्रिका राय ने लोजपा के छोटेलाल को हराया।
  • सिकंदरा: जमुई के सिकंदरा में लोजपा के सुभाष चंद्र बोस दूसरे नंबर पर थे और जीत कांग्रेस प्रत्याशी बंटी चौधरी की हुई थी।
  • तरारी: तरारी विधानसभा क्षेत्र में भी लोजपा दूसरे स्‍थान पर रही थी। लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय को भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद ने हराया था। 

दरअसल, जहां लोजपा का मुकाबला कांग्रेस व राजद से हुआ था, उन्हें लोजपा किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है। 2015 में ऐसी 15 सीटों पर लोजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.