विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SIWAN Coronavirus Update: पॉजिटिव से निगेटिव हुआ एक मरीज, कई मार्ग किए सील

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 12 Apr 2020 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 04:29 PM (IST)

SIWAN Coronavirus News Update बिहार का सिवान कोरोना संक्रमण के हॉट स्‍पॉट के रूप में उभरा है। यहां अब तक ...और पढ़ें

SIWAN Coronavirus Update: पॉजिटिव से निगेटिव हुआ एक मरीज, कई मार्ग किए सील
SIWAN Coronavirus Update: पॉजिटिव से निगेटिव हुआ एक मरीज, कई मार्ग किए सील

पटना/ सिवान, जागरण टीम। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिवान की बात करें तो यहां अभी तक 29 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें पांच स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं। इस बीच पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में भर्ती सिवान की एक संदिग्‍ध महिला मरीज अस्‍पताल से भाग गई है।

एक मरीज किया गया होम क्वारंटाइन

जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मरीज की तलाश करनी शुरू कर दी है पर उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। रविवार को भी उसकी तलाश जारी है। इस बीच एहतियातन शहर और ग्रामीम क्षेत्रों की कई सड़कों को सील कर दिया गया है। इधर एक अच्छी खबर ये भी है कि रविवार को दुबई से लौटा एक मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गया है।

दुबई से लौटा था मरीज

इधर, कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए एक मरीज को रविवार की दोपहर होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। आइडीएच से डिस्चार्ज हुआ पप्पू कुमार दुबई से लौटा था। वहीं वे किसी संक्रमित के संपर्क में आ गया था। पप्पू ने कहा कि अब वे अपने को स्वस्थ महसूस कर रहा है। डाक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। पप्पू ने बताया कि अगर कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतना होगा। ऐसे में दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। 

ड्रोन से की जा रही निगरानी

विदित हो कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 64 हो गई है। इनमें केवल सिवान के 29 मामले शामिल हैं। बिहार में कोरोना के इस हॉट स्‍पॉट पर राज्‍य सरकार की खास नजर है। यहां लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराया जा रहा है। सीमाएं सील कर दी गईं हैं तथा ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

पटना के अस्‍पताल से सिवान की संदिग्‍ध मरीज भागी

पटना के पीएमसीएच के जनरल वार्ड में तीन दिनाें से भर्ती 40 साल की एक महिला को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। डॉक्टर संदेह के आधार पर उसका सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराना चाह रहे थे। इसकी प्रक्रिया शुरू ही की गई थी कि वह सैंपल देने और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए जाने के पहले भाग गई। पीएमसीएच प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पटना पुलिस ने मामला दर्ज कर सिवान पुलिस से संपर्क साधा है।

 

शहर और ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें की गईं सील

महाराजगंज शहर के कई मोहल्ले समेत विभिन्न पंचायतों में कई सड़कों को ग्रामीणों ने बांस-बल्ली बांध कर सील कर दिया है। इसमें बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। शहर के पुरानी बाजार, पुरानी मस्जिद, काजी बाजार की ओर जाने वाली सड़क को बांस-बल्ली बांधकर सील कर दिया गया है। बीडीओ नंद किशोर साह ने शनिवार को सिकटिया गांव के पास छपरा-सिवान सीमा को सील करा दिया। बीडीओ ने कहा कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता है, पकड़े जाने पर तुरंत उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।