Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS Bihar Mukhiya Result 2021: मुजफ्फरपुर में हंगामा के बाद लाठीचार्ज, जमुई में मनरेगा मजदूर बनीं मुखिया

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Mukhiya Result 2021 बिहार में पंचायत व मुखिया चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना कल भी होगी। इसमें कई प्रमुख चेहरे हार गए हैं तो कई जगह चाैंकाने वाले परिणाम मिले हैं। पहले दिन की मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 06:02 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 06:25 PM (IST)
HIGHLIGHTS Bihar Mukhiya Result 2021: मुजफ्फरपुर में हंगामा के बाद लाठीचार्ज, जमुई में मनरेगा मजदूर बनीं मुखिया
बिहार पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्‍याशी, मतगणना केंंद्र के बाहर बैठे लोग तथा एक केंद्र पर हो रही मतगणना।

पटना, जागरण टीम। HIGHLIGHTS Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के दूसरे चरण की मतगणना के दौरान जमुई में एक मनरेगा मजदूर ने मुखिया का चुनाव जीता है। छिपपुट हिंसा के बीच मतगणना कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही है। मतगणना के दौरान मुजफ्फरपुर व समस्‍तीपुर में कानून-व्‍यवस्‍था भंग होत देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मधेपुरा में भी पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस बीच पहले दिन की मतगणना के दौरान परिणाम भी लगातार आते गए। दूसरे चरण की मतगणना में 21,131 पदों के लिए मैदान में कूदे 71,467 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला होना है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के छह पदों की मतगणना यानिवार को भी हाेगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Bihar Panchayat Chunav 2021 Result: कोसी, सीमांचल और पूर्व ब‍िहार का चुनाव परिणाम

यह भी पढ़ें -  तारापुर, मुंगेर पंचायत चुनाव 2021: अरे! यहां तो गजब हो गया, मृत और गैरहाजिर ने दिया वोट, 13 मतों से जीत गए मुख‍िया जी

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result HIGHLIGHTS

05:11 PM- रोहतास के नौहट्टा का चुनाव परिणाम (मुखिया)-

- शाहपुर: नागेंद्र पासवान

- दारानगर: कौशल्या देवी

- भदारा: साबिर अंसारी

- उल्ही बनाही: तेतरी देवी

- तिलोखर: सविता देवी

- जयंतीपुर: उमा चंद्रवंशी

05:05 PM- रोहतास प्रखंड का चुनाव परिणाम (मुखिया)

- बंजारी: अली हसन

- तुंबा: बिरेंद्र सिंह 

- रोहतासगढ़: नागेंद्र यादव

- समहुता: रंजीत पासवान

05:01 PM- रोहतास से जिला परिषद चुनाव में कंचन कुमारी  विजयी।

05:00 PM- बक्‍सर से अब तक मिले चुनाव परिणाम (मुखिया)

- बारुपुर: लीलावती देवी

- मंगरांव: आनंद प्रकाश सिंह

- नागपुर: शैलेंद्र सिंह

- खीरी: इंद्रावती देवी

- अकबरपुर: चिंता देवी

- तियरा: उषा देवी

- राजपुर: अनिल सिंह

- हेठुआ: ललन रजक

- देवढ़िया: कुमारी पूजा

- हरपुर: पूनम देवी राय

- बन्नी: रेहाना खातून

- खरहना: जगलाल चौधरी

- धनसोई: तुलसी साह

- समहुता: रुबाना परवीन

- मटकीपुर: अमृता देवी

04:45 PM- बक्‍सर से अब तक मिले चुनाव परिणाम (जिला परिषद सदस्‍य)

- राजपुर पश्चिमी: नीलम देवी

राजपुर मध्य: गायत्री देवी

राजपुर पूर्वी: मौली देवी

04:30 PM- सिवान सदर प्रखंड से जीते मुखिया

- सियाड़ी पंचायत : सुभाष कुमार प्रजापति

- सरावें पंचायत : आलमगीर अंसारी

- पिठौरी पंचायत : मनकेश्वर मांझी

- मक्रियार पंचायत : प्रभुनाथ सिंह

- धनौती पंचायती: तिलकी देवी

- चनौर पंचायत : संजय सिंह

- बघडा: दिलीप यादव

04:00 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मुजफ्फरपुर के बाजार समिति मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुिए हंगामा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सासाराम के बाजार समिति मतगणना केंद्र पर रोहतास और नौहट्टा प्रखंड में  हुए पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान बाहर खड़े समर्थक आपस में उलझ गए। इस दौरान पत्थरबाजी भी की, जिसमें चार लोगों को चोटें आईं हैं। समस्‍तीपुर में भी भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज।

03:30 PM- पटना के पंचायत चुनाव परिणाम

- मसौदा-जलपुरा में गुड्डू कुमार ने सुनील कुमार को 838 मतों से पराजित किया।

- महाबलीपुर में निकेश कुमार ने विनोद कुमार को 771 मतों से पराजित किया।

- सरसी-पिपरदाहा से रेयाशत हुसैन ने मीना देवी को 963 मतों से हराया।

- भेरहरिया-सियारामपुर में दुखनी देवी ने भीम पासवान को 1265 वोट से हराया।

- अकबरपुर-रानीपुर में तीजा देवी ने उर्मिला देवी को 209 मतों से पराजित किया।

- खानपुरा-तारणपुर मे दशरथ राम ने नरेश प्रसाद को 95 मतों से परास्त किया।

- बालीपांकड-अमरपुरा में दीपू सिंह ने रणधीर कुमार को 458 मतों के अंतर से पराजित किया।

- मधवां-मखामिलपुर में आशा देवी ने देवलगन मोची को 531 मत के अंतर से परास्त किया।

- मुड़िका पंचायत में कंचन माला ने शैला देवी को 140 मत से पराजित किया।

- अजदा सिकरिया पंचायत से मीना देवी ने अनिता देवी को 170 मत से पराजित किया।

03: 20 PM- पटना के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 से श्‍वेता विश्वास निर्वाचित घोषित। उन्हें  6863 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनैना देवी को 1339 मतों से पराजित किया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से शिवकुमार यादव निर्वाचित घोषित। उन्होंने अरविंद कुमार को 1977 वोट के अंतर से पराजित किया।

03:00 PM- कटिहार के हसनगंज प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद पद पर शाहिद अख्तर विजयी। उधर खगडि़या बाजार समिति मतगणना हाल में हंगामा के आरोप में सेना का रिटायर जवान गिरफ्तार।

02:40 PM- पूर्वी चंपारण के फेनहारा प्रखंड क्षेत्र की रूपौलिया पंचायत से मुखिया पद पर नए चेहरे के रूप में माला सिन्हा ने जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर ललिता देवी रहीं। उनको 1278 मत मिले। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रमिला देवी तीसरे स्थान पर चलीं गईं हैं। उन्हें मात्र 1262 मत प्राप्त हुए हैं।

02:24 PM- पश्चिम चंपारण के चनपटिया की पांच पंचायतों के परिणाम घोषित। मुखिया पद पर जनता ने नए व शिक्षित चहेरों को दिया मौका। सेवानिवृत डीएसपी परशुराम राम और युवा अरविंद कुमार महतो को मुखिया की कमान मिली है। मुशहरी सेनुवरिया पंचायत में अरविंद कुमार महतो, भैसही पोखरिया पंचायत से सेवानिवृत डीएसपी परशुराम राम विजयी हुए हैं। चुहड़ी पंचायत में प्रभात कुमार, चरगांहा पंचायत में प्रियंका देवी तथा खरग पोखरिया पंचायत में मनोज कुमार साह मुखिया निर्वाचित हुए हैं।

02: 18 PM- जमुई की सहोड़ा पंचायत में रेखा देवी मुखिया बनीं। रेखा देवी मनरेगा मजदूर हैं। वे ईंट-भट्ठा पर काम करतीं हैं। भोजपुर की बरांव पंचायत में श्रीराम सिंह, पीरो प्रखंड की तिलाठ पंचायत में गुप्तेश्वर राय ने मुखिया का चुनाव जीता।

02:05 PM- मतदानकर्मियों को भोजन नहीं मिलने पर हंगामा

सीतामढ़ी में मतगणना कर्मियों को भोजन नहीं मिलने पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। मतगणनाकर्मियों का कहना है कि उन्‍हें बासी खाना दिया गया है, जिसको लेकर उन लोगों में काफी रोष है। मतगणना कर्मी भूखे हैं। डुमरा प्रखंड स्थित एसआईटी सीतामढ़ी में मतगणना चल रही है। इस बारे में अधिकारियों ने कोई सफाई नहीं दी है।

01:56 PM- बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 से अनिल पासवान जीते। हाजीपुर सदर प्रखंड में दौलतपुर चांदी पंचायत से मुखिया पद पर सोहन राय जीते। बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत से राजकुमारी देवी, लखनपुर से सुरेंद्र पासवान, काजी रसलपुर से प्रणव भारती, मेहदौली से शिवशंकर महतो, महेशपुर से रौशन राय ने जीत दर्ज की। नवादा के कौआकोल प्रखंड के जिला परिषद की कौआकोल पश्चिमी सीट पर कांटे की टक्कर में नीतीश कुमार ने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य नारायण स्वामी मोहन को 10 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

01:45 PM- सहरसा के कहरा प्रखंड की चैनपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए आइपीएस सागर कुमार की मां सविता देवी निर्वाचित । अररिया की राघनाथपुर उत्तर पंचायत से ऐश्वर्या राज मुखिया निर्वाचित। मधेपुरा सदर प्रखंड की मिठाई पंचायत से मुखिया पद पर नवीन कुमार जीते। मधेपरा की बालम गढ़िया पंचायत से  रंजीत गुप्ता विजयी। पूर्णिया के जिला परिषद संख्या एक से रिंकू देवी विजयी। पूर्णिया की ग्राम पंचायत चांदपुरभंगहा से भीखन राम बने मुखिया।

01:35 PM- वैशाली के हाजीपुर सदर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 से निवर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर चुनाव हार गए हैं। यहां दो बार जिला पार्षद रहे अनुज राय की पत्नी सुंदर माला देवी करीब तीन हजार मतों से जीतीं हैं। सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड अंतर्गत भदियन पंचायत से मुखिया के लिए राजेश कुमार उर्फ लड्डू जीते हैं। जबकि, जानीपुर पंचायत से अखिलेश कुमार कुन्नू विजयी हुए हैं। कटिहार के हसनगंज प्रखंड की जगरनाथपुर पंचायत से मुखिया पद पर रीना देवी ने दर्ज की जीत। कटिहार के डडखोरा की भमरैली पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी ने विजय घोषित हुईं। कटिहार के कुर्सेला प्रखंड की शाहपुर धर्मी पंचायत से मुखिया पद पर अरुण कुमार यादव जीते।

01:27 PM- मुजफ्फरपुर की बड़कागांव दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद पर सुरेश कुमार गुप्ता विजयी।

मधुबनी की श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के मुखिया पद पर प्रत्याशी रामकुमार यादव जीते। मधुबनी के पंडौल प्रखंड की श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी अमरावती देवी जीतीं। पंडौल में श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अरुण राउत विजयी रहे। मधुबनी के रहिका में सतलखा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मिथिलेश झा जीते। रहिका प्रखंड की रहिका पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सबा नाज विजयी रहीं। रहिका के हीं सतलखा पंचायत से सरपंच प्रत्याशी कुंदन कुमार झा विजयी हुए।

01:18 PM- पूर्वी चंपारण के फेनहारा पंचायत की बड़ा परस्वनि पंचायत के मुखिया प्रत्याशी लाल बाबू साह ने ब्रजमोहन सहनी को 243 मतों से हराया। वे दूसरी बार मुखिया चुने गए हैं।

01:15 PM- मधेपरा में मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर लगी समर्थकों की भीड़ को हटाने गई पुलिस से लोगों की झड़प हो गई। भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस पर प्रत्‍याशियों के समर्थक बोतल फेंकने लगे तो पुलिस ने भी राइफल तान दिया। उसके बाद लोग केंद्र से दूर हुए।

01:05 PM- पूर्णिया के बनमनखी प्रखंड की नो लखी पंचायत से मुखिया पद पर संजय यादव ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। मधेपुरा सदर प्रखंड के साहुगढ़ 2 पंचायत से मुकेश कुमार विजयी हुए हैं। मुंगेर के टेटिया बंबर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 से ओम प्रकाश यादव ने तम कुमार को लगभग तीन हजार मतों से हराया।

12:55 PM- मुंगेर के टेटिया बंबर से धर्मेंद्र कुमार ने धौरी पंचायत से मुखिया का चुनाव जीत लिया है। कटिहार के डडखोरा  प्रखंड की द्वाशय पंचायत से चौथी बार नौशाबा खातून ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बांका  उत्तरी से जिला परिषद सदस्य मोना मिश्रा जीत गईं हैं।

12:51 PM- अरारिया के जयनगर से मुखिया पद पर सुशीला देवी ने जीत दर्ज की है। अररिया की शंकरपुर पंचायत से उमेश कुमार यादव ने जीत दर्ज की है। पूर्णिया के बनमनखी प्रखंड की गंगापुर पंचायत से पूर्व मुखिया जय कृष्ण यादव की पत्नी नमिता यादव मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं। खगड़िया की बंदेहरा पंचायत से खुशबू देवी दोबारा मुखिया चुनीं गईं हैं।

12:45 PM- मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना का पहला परिणाम मड़वन प्रखंड की बड़कागांव उत्तरी पंचायत से सफीकन खातून का आया है। सफीना मुखिया पद पर फिर विजयी हुईं हैं।

12:22 PM- बक्सर के राजपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव के अब तक के अपडेट में बारुपुर, मंगरांव तथा नागपुर पंचायत के परिणाम आए हैं। तीनों पंचायतों में मुखिया अपने पद को बचाने में कामयाब नहीं रहे। परिणाम सामने आने के बाद तियरा, देवरियां तथा राजपुर के वर्तमान मुखियाें की बेचैनी बढ़ी है। जिला परिषद की बात करें तो राजपुर पश्चिमी से नीलम देवी अभी आगे चल रही हैं। जिला परिषद में अब तक चार राउंड की गणना हुई है। छठे राउंड  की गणना के बाद जिला परिषद के परिणाम सामने आएगा।

12:15 PM- जिला परिषद के लिए कौआकोल पश्चिमी सीट पर लगातार चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। राउंड दर राउंड नए रुझान सामने आ रहे हैं। त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। पहले राउंड में जहां निवर्तमान जिला परिषद सदस्य नारायण स्वामी मोहन आगे थे, वहीं दूसरे व तीसरे राउंड में राजीव कुमार ने बढ़त बना ली। अब चौथे राउंड में 648 वोटों से नीतीश कुमार आगे हो गए हैं। नारायण स्वामी मोहन दूसरे व राजीव कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

12:05 AM- पटनाके मसौढ़ी की जलपुरा पंचायत में मुखिया गुड्डू सिंह 788 वोटों से जीते। महाबलीपुर ग्राम पंचायत से मुखिया निकेश कुमार 771 वोटों से विजयी। भेड़हरिया सियारमपुर पंचायत से दुखनी देवी 1265 वोटों से विजयी। सरसी पिपरदाहा पंचायत से रियासत मियां 963 वोटों से जीते।

12:00 PM- सहरसा के पटुआहा से मुखिया पद के लिए मुकेश झा ने चौथी बार जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर बेचन शर्मा 878 मत पाकर रहे। अररिया की कुशमोल पंचायत से मुखिया पद पर भागवत दास 300 वोटों से विजयी रहे तो बांका के तेलिया से दिलीप यादव 1500 से अधिक मतों से पांचवीं बार मुखिया बने।

11:50 AM- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के तेतरिया प्रखंड की घेघवा पंचायत के मुखिया पद का पहला परिणाम किया गया घोषित। नीवी देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी रीना देवी को 1235 मतों से किया पराजित। फेनहारा प्रखंड की फेनहारा पंचायत से मुखिया पद पर नये  चेहरे के रूप में सुंबल कलाम चुनाव जीतीं। उधर पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड की मुशहरी सेनुवरिया पंचायत से  अरविंद कुमार महतो मुखिया पद के लिए विजयी। उन्‍होंने श्रवण राम को हराया। फेनहारा प्रखंड क्षेत्र की फेनहारा पंचायत के क्षेत्र संख्या तीन से पंचायत समिति सदस्य पद पर नए चेहरे के रूप में डोली देवी 750 वोट से चुनाव जीतीं हैं।

11:45 AM- नवादा के कौआकोल प्रखंड की दरावां पंचायत से हीरालाल शर्मा मुखिया पद पर हुए काबिज हुए। औरंगाबाद में पंचायत समिति के सदस्य पद पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 02 में चित्रा कुमारी ने रीता देवी को हरा दिया है।

11:35 AM- औरंगाबाद जिले की सोनौरा पंचायत से रंजीत राम उर्फ चिन्ना राम मुखिया बने हैं। उन्‍होंने रमेश पासवान को हराया है। औरंगाबाद जिले के नवीनगर  प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 01 से पंचायत समिति सदस्य पद पर पुनीता देवी विजयी रहीं हैं। सिवान सदर प्रखंड की सियाड़ी पंचायत से सुभाष कुमार प्रजापति लगातार दूसरी बार मुखिया बने हैं। नवादा के कौआकोल प्रखंड की दरावां पंचायत से हीरालाल शर्मा मुखिया पद पर काबिज हो गए हैं।

11:23 AM- अरवल सदर प्रखंड की वासिलपुर पंचायत से मुखिया पद पर नीरज कुमार विजयी घोषित। भोजपुर के  पीरो की तार पंचायत में पचरतनी देवी मुखिया पद पर 20 वोटों से जीतीं। वर्तमान मुखिया शहबुद्दीन अंसारी हारे। जहानाबाद के घोसी प्रखंड की शाहपुर पंचायत से ललित कुमार मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। मधेपरा सदर प्रखंड की बाराही हसनपुर पंचायत से मुखिया पद पर गुंजन कुमारी 383 मतों से विजयी हुईं। मधेपुरा की साहूगढ़-1 पंचायत में मुखिया पद पर नंदनी राम विजयी हुए हैं। बांका की कर्मा पंचायत से  कमल कुमार मांझी दूसरी बार मुखिया बने हैं तो रेनिया जोगडीहा से रंभा देवी भी दूसरी बार मुखिया बनींं हैं।

11:20 AM- सहरसा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17से धीरेंद्र कुमार विजयी। दूसरे स्थान पर गुलाम जिलानी रहे। मधेपरा सदर प्रखंड की बाराही हसनपुर पंचायत से मुखिया पद पर गुंजन कुमारी 383 मतों से विजयी हुईं हैं। वहीं साहूगढ़-1 पंचायत में मुखिया पद पर नंदनी राम विजयी हुए हैं।

11:15 AM- कटिहार के डंडखोरा प्रखंड की सोरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन का ईवीएम नही खुलने के कारण वार्ड सदस्य पद की मतगणना बाधित है। जगह-जगह मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

11:00 AM- नवादा के कौआकोल पश्चिमी से जिला परिषद प्रत्‍याशी राजीव कुमार आगे चल रहे हैं।

सहरसा के कहरा प्रखंड की बलहा पट्टी पंचायत में ललन यादव ने 751 मत लाकर मुखिया चुनाव में जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर ललन मुखिया रहे।

10:44 AM- जमुई की कोलहाना पंचायत से सत्‍यम कुमार ने 500 से अधिक वोटों से मालती देवी को हराया है। बक्‍सर की बारूपुर पंचायत में लीलावती उपाध्‍याय ने निवर्तमान मुखिया दीपिका देवी को हरा दिया है। विजयी लीलावती उपाध्‍याय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष बबन उपाध्‍याय की पुत्रवधु हैं।

10:23 AM- बांका प्रखंंड की समुखिया पंचायत से मुखिया पद का परिणाम आ चुका है। वहां विमल सोरेन और दुधारी से रंभा देवी विजयी रहीं हैं। रंभा देवी पहली बार मुख‍िया बनी हैं। इससे उनके समर्थकों में उत्‍साह देखा जा रहा है।

10:18 AM- मतगणना के परिणाम आने लगे हैं। जमुई के अलीगंज स्थित आढ़ा पंचायत में मुखिया पद पर हिना कौसर विजयी। उन्‍होंने निवर्तमान मुखिया रिजवाना नाहिद को 435 वोट से पराजित कर दिया है। जमुई के हीं कैथा के वार्ड 12 तेलार में वार्ड सदस्‍य मुस्लिम सिंह एवं विकास कुमार को बराबर मत मिले हैं। उधर, औरंगाबाद के नवानजर की महुआंव पंचायत से ब्रजमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनेश्‍वर सिंह को 140 वोटों से हरा दिया है।

10.01 AM- बरिश की वजह से मोतिहारी में डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरू हो पाई।  यहां 15 काउंटिंग हाल में दो-दो पंचायतों की मतगणना हो रही है।

9.45 AM- जमुई जिले से भी रिजल्ट के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यहां अलीगढ़ प्रखंड के कैथा पंचायत से देवनंदन यादव मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। देवनंदन ने 107 मतों से जीत हासिल की है।

9.38 AM- जहानाबाद जिले से नतीजों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिले के घोषी प्रखंड के भारतीय पंचायत के हेमंत शरन ऊर्फ कुंदन सिंह ने मुखिया पद का चुनवा जीत लिया है।

9.28 AM - जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड से पहला रिजल्ट सामने आया है। यहां जिला परिषद भाग एक से अजय कुमार टुन्नू को विजयी घोषित किया गया है।

09:05 AM- मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव की मतगणना में विलंब

मुजफ्फरपुर के सरैया और मड़वन प्रखंडों के वोटों की गणना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। दोनों प्रखंडों के छह पदों की 1187 सीटों के लिए हुए चुनाव की दो केंद्रों पर मतगणना होनी है। बारिश के कारण मतगणनाकर्मी देर से पहुंचे, इसलिए विलंब हुआ हैा। मालूम हो कि सरैया की 29 पंचायतों के वोटों की गिनती बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर हो रही है। मड़वन की 14 पंचायतों के लिए आरडीएस कालेज में मतगणना हो रही है।

08:43 AM- सहरसा में द्वितीय चरण में संपन्न कहरा प्रखंड का मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। प्रखंड के दो जिला परिषद सदस्य,12 मुखिया, 12 सरपंच, 15 पंचायत समिति सदस्य,149 वार्ड सदस्य और 149 पंच के पदों के लिए कुल 1174 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा।

08:30 AM- बाजार समिति मोहनियां में शुरू हुई दुर्गावती प्रखंड की मतगणना

दूसरे चरण में दुर्गावती प्रखंड में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे मोहनिया में स्थित बाजार समिति में शुरू हो गई। मतगणना केंद्र के अंदर आने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केवल प्रत्याशी व उनके  प्रतिनिधियों को ही मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। गुरुवार की रात से ही लगातार हो रही हल्की बारिश के चलते शुक्रवार की सुबह मतगणना केंद्र पर लगे कर्मियों, पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों के अलावा प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को परेशानी हुई। सिवान सहित कई जगहों पर मतगणना केंंद्रों पर जल-जमाव हो गया है।

08:15 AM- बांका के पीबीबीएस कालेज केंद्र पर 16 पंचायतों में गिनती आठ बजे से आरंभ है। यहां विभिन्न पदों के 1610 प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम नौ बजे से आने लगेंगे। उधर, कटिहार के बाजार समिति मतगणना केंद्र पर कटिहार सदर, कुर्सेला, डंडखोरा व हसनगंज प्रखंडों की 24 पंचायत के लिए मतगणना हो रही है। मुजफ्फरपुर में भी मतगणना शुरू हो चुकी है।

08:00 AM- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना आठ बजे शुरू हो चुकी है। इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

07:50 AM- गया के टिकारी व गुरारू प्रखंडों की 34 पंचायतों के नतीजे आज घोषित होंगे। पहले चरण की मतगणना की तुलना में इस बार की व्यवस्था में बदलाव दिख रहा है। भीड़-भाड़ अधिक नहीं है। टिकारी व गुरारू प्रखंडों की मतगणना के लिए समय अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग कुल पांच जगह बैरिकेडिंग की गई है। गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है।

07:40 AM- मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद है। जिला निवार्ची पदाधिकारी के हस्ताक्षर वाले परिचय पत्र के बिना किसी का मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिल रहा है।

07:30 AM- मुंगेर में 11 बजे से आने लगेगा परिणाम

मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना अब कुछ ही देर में शुरू होगी। जिला मुख्यालय के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रत्याशी मतगणना केंद्र पहुंच गए हैं। आज 695 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। 11 बजे के बाद से सीन साफ हो जाएगा।

07:20 AM- नवादा के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में डाले गए वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू होगी। कौआकोल की 15 पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव में वोटिंग कराई गई थी। मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ जुटने लगी है।

07:00 AM- दूसरे चरण की मतगणना के इलाकों में सुबह से हीं बारिश हो रही है। इससे मतदानकर्मी व प्रत्‍यायाी तथा उनके करीबी तो मतगणना केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन आम समर्थक अभी नहीं निकेल रहे हैं। उन्‍हें बारिश के थमने का इंतजार है। बेगूसराय, मुजफ्फरपुर व नवादा सहित पूरे बिहार में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

06:40 AM- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 71,467 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 34,177 पुरुष और 37,290 महिलाएं हैं। जबकि, दूसरे चरण में 319 पदों के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

06:20 AM- दूसरे चरण के 21,131 पदों में से 3,402 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों में 3,271 प्रत्याशी ग्राम कचहरी पंच, 126 ग्राम पंचायत सदस्य, तीन प्रत्याशी ग्राम कचहरी के सरपंच, एक पंचायत समिति सदस्य तथा एक जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

06:00 AM- दूसरे चरण के चुनाव में केवल 55.02 फीसद मतदान हुआ है। इसमें पुरुषों के 46.02 फीसद की तुलना में महिलाओं ने 60.52 फीसद मतदान कर बाजी मारी। सर्वाधिक 63.50 फीसद मतदान गया जिले हुआ है। 63.25 फीसद मतदान के साथ सिवान दूसरे स्‍थान पर तो 62.66 फीसद मतदान के साथ सुपौल नंबर तीन पर रहा। सारण जिले में सबसे कम 43.44 फीसद मतदान रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.