गया, जागरण टीम। Highlights BIHAR NEWS: भगवान शिव के सिर से उतरीं पतित पावनी गंगा खुद चलकर भगवान विष्णु के चरणों में बसे गयाजी और भगवान बुद्ध की नगरी बोधगया तक पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों के लिए यह सपने जैसा ही था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने गया और बोधगया में गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ सोमवार को किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया के अबगिला में गंगा जल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए pic.twitter.com/6tHsJmL46z
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) November 28, 2022
लाखों लोगों की बुझेगी प्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से दो प्रमुख शहरों गया और बोधगया के लाखों लोगों की प्यास अब गंगा के पवित्र जल से बुझेगी। हिंदू और बौद्ध समुदाय के बड़े तीर्थों में शुमार इन शहरों में अब गंगा और फल्गु नदी का संगम हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा की मौजूदगी में गया के मानपुर में गंगा जल शोधन और आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया।