Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS : नरेंद्र, निरंजन, चंद्रहास और चंद्रशेखर के सर बंधा जीत का सेहरा, जानिए... मधेपुरा जिले का परिणाम

HIGHLIGHTS यहां देखें - मधेपुरा बिहारीगंज आलमनगर और सिंहेश्‍वर विधान सभा चुनाव 2020 के मतगणना के सबसे तेज नतीजे। जीतनेवाले प्रत्याशियों के नाम और राजनीतिक दलों के नाम सबसे पहले देखें। जानें- बिहार में अबकी बार किसकी सरकार। कौन बनेगा बिहार का सीएम।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:35 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 08:30 PM (IST)
HIGHLIGHTS : नरेंद्र, निरंजन, चंद्रहास और चंद्रशेखर के सर बंधा जीत का सेहरा, जानिए... मधेपुरा जिले का परिणाम
HIGHLIGHTS :जाप अध्‍यक्ष और मधेपुरा से प्रत्‍याशी पप्‍पू यादव व बिहारीगंज से प्रत्‍याशी सुभाषिणी बुंदेला की तस्‍वीर, जागरण फोटो।

मधेपुरा/ बिहारीगंज/ आलमगंज/ सिंहेश्‍वर, जेएनएन। HIGHLIGHTS :मधेपुरा के चारों विधानसभा में दो पर जदयू व दो सीट पर राजद ने कब्जा किया। मधेपुरा विधानसभा में राजद प्रत्याशी प्रो.चंद्रशेखर ने जदयू के निखिल मंडल को पराजित कर तीसरी बार जीत हासिल की। राजद प्रत्याशी चंद्रशेखर को 80,779 मत मिला। जबकि जदयू के निखिल मंडल को 64,345 मत मिला। यहां राजद ने 16,434 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 24,786 मत मिला। जबकि लोजपा के सुरेश साकार यादव को 6420 मत प्राप्त हुआ। वहीं सिंहेश्वर में राजद के चंद्रहास चौपाल ने जदयू के रमेश ऋषिदेव को 5,573 मतों से पराजित किया। जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव को 80,608 मत मिला। जबकि राजद के चंद्रहास चौपाल ने 86,181 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। यहां तीसरे नंबर पर लोजपा के अमित भारती रहे। उन्हें 5607 मत मिला। जाप प्रत्याशी अनिल बंधू को 3830 वोट मिला। वहीं आलमनगर में सांतवी बार जदयू के नरेंद्र नारायण यादव ने 29,095 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1,02,335 मत मिला। जबकि राजद प्रत्याशी ई.नवीन कुमार को 73,240 मत मिला। वहीं तीसरे नंबर पर लोजपा के सुनीला देवी रही। बिहारीगंज में जदयू प्रत्याशी निरंजन मेहता ने कांग्रेस के सुभाषिनी बुंदेला को पराजित किया। यहां तीसरे नंबर पर लोजपा के विजय कुमार सिंह रहे। मंगलवार को टीपी कॉलेज में हुए मतगणना में शुरूआती दौर से ही जदयू ने बढ़त बनानी शुरू की। लेकिन बीच के दौर में सिंहेश्वर, मधेपुरा व बिहारीगंज में राजद ने बढ़त हासिल की। लेकिन बिहारीगंज में फिर जदयू ने कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बना ली। मतगणना को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें

LIVE Bihar Election Result: तेजस्‍वी आगे, तेज प्रताप यादव पीछे, 118 पर एनडीए, 115 पर महागठबंधन आगे

www.jagran.com/bihar/patna-city-live-bihar-chunav-result-2020-counting-for-bihar-election-result-2020-begins-at-8-am-today-nitish-kumar-jdu-or-tejashwi-yadav-rjd-form-news-government-here-21047445.html

 मधेपुरा जिला के मधेपुरा, बिहारीगंज, आलमगंज और सिंहेश्‍वर विधान सभा क्षेत्र के सबसे तेज नतीजे प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा 2015 में इन सीटों पर किसके सिर बंधा था जीत का सेहरा और किस पार्टी के कब्‍जे में यह सीट थी, यह भी जान सकते हैं।

 Madhepura Chunav 2020 Results Live Updates

मधेपुरा जिला में शामिल चारों विधान सभा क्षेत्रों मधेपुरा, बिहारीगंज, आलमगंज और सिंहेश्‍वर के मतों की गिनती के लिए एक केंद्र बनाया गया है। यहां मतगणना केंद्र टीपी कॉलेज में बनाया गया है। यहां मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मधेपुरा में सात नवंबर को मतदान हुआ था।  यहां से कुल 18 प्रत्‍याशी चुनावी जंग में उतरें। यहां राजद, जदयू और जाप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

मुख्‍य मुकाबला इनके बीच है :

पार्टी          प्रत्‍याशी

राजद         प्रो चंद्रशेखर

जदयू       निखिल मंडल

05:30 बजे - मधेपुरा विधानसभा

निखिल मंडल - जदयू - 30838

प्रो.चंद्रशेखर - राजद - 37304

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव -जाप - 17140

04:17 बजे - मधेपुरा विधानसभा 12 वां राउंड

निखिल मंडल - जदयू - 25,549

प्रो.चंद्रशेखर - राजद - 23,925

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव -जाप - 12,765

03 : 0 बजे - भाजपा के निखिल महज 160 वोटों से आगे

जाप      राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव 

निखिल मंडल - जदयू - 18,490

प्रो.चंद्रशेखर - राजद - 18,330

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव -जाप - 9563

01: 02 बजे -  राउंड  5 तक निखिल मंडल फिर अागे

1. प्रो.चंद्रशेखर - राजद -8239

2. निखिल मंडल - जदयू -10434

3. राजेश रंजन उर्फ पप्पू - यादव - जाप -5046

11:21 बजे - मधेपुरा राउंड - 2 काउंटिंग

1. प्रो.चंद्रशेखर - राजद -2804

2. निखिल मंडल - जदयू -5246

3. राजेश रंजन उर्फ पप्पू - यादव - जाप -1268

10: 00 बजे - मधेपुरा से पप्‍पू यादव और निखिल मंडल में कांटेे की टक्‍कर चल रही है। फिलहाल वोटों की गिनती में निखिल मंडल आगे हो गए हैं।

9:00 बजे - पोस्‍टल बैलेट की गिनती में राजद के प्राे चंद्रशेखर आगे ।

शुरूआती बढ़त बनाने के बाद जनता के सुख-दुख के साथी जाप अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव पिछड़़ गए हैं।

बता दें कि 2015 में यहां से राजद के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की थी। उन्‍हें कुल 90, 974 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के विजय कुमार 'विमल' थे, उन्‍हें 53,332 वोट हासिल हुए थे। राजद के चंद्रशेखर ने उन्‍हें 37, 642 वोटों से यानी 20.82 प्रतिशत वोटों से मात दी थी।

Bihariganj Chunav 2020 Results Live Updates :

बिहारीगंज में इस बार समाजवादी नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिणी बुंदेला के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। यह जिले का हॉट सीट बन गया है। वे महागठबंधन की ओर से कांगेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला एनडीए के जदयू प्रत्‍याशी निरंजन कुमार मेहता से है। निरंजन कुमार वर्तमान में यहां से विधायक हैं। लोजपा और जाप के प्रत्‍याशियों ने यहां मुकाबला चतुष्‍कोणीय बना दिया है।  2010 में राजद के टिकट पर ई: प्रभाष कुमार रनर अप रहे थे। टिकट नहीं मिलने इस बार वे जाप प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में है।  इस बार कुल 22 प्रत्याशी यहां से चुनावी जंग कर रहे हैं।

 इनके बीच है मुख्‍य मुकाबला :

पार्टी        प्रत्‍याशी

जदयू      निरंजन कुमार मेहता

कांग्रेस    सुभाषिणी बुंदेला

लोजपा    विजय कुमार सिंह

जाप        ई प्रभाष कुमार

05: 30 बजे - बिहारीगंज विधानसभा

निरंजन मेहता - जदयू - 52017

सुभाषिनी बुंदेला - कांग्रेस - 43686

विजय कुमार सिंह - लोजपा - 5965

04: 18 बजे - बिहारीगंज विधानसभा 18 वां राउंड

निरंजन मेहता - जदयू - 42,386

सुभाषिनी बुंदेला - कांग्रेस - 34,889

विजय कुमार सिंह - लोजपा - 5291

03 : 00  बजे  - जदयू के निरंजन मेहता आगे

निरंजन मेहता - जदयू - 27,175

सुभाषिनी बुंदेला - कांग्रेस - 25,956

विजय कुमार सिंह - लोजपा - 4098 

11: 21 बजे - राउंड दो

1. सुभाषिनी बुंदेला - कांग्रेस -2791

2. निरंजन मेहता - जदयू-4062

3. विजय कुमार सिंह - लोजपा- 4088

4. ई.प्रभाष कुमार - जाप -1785

11: 15 बजे - बिहारीगंज विधानसभा पहले राउंड के वोटों की गिनती के अनुसार

1. सुभाषिनी बुंदेला -1296 कांग्रेस -

2. निरंजन मेहता - जदयू- 2310

3. विजय कुमार सिंह -313 लोजपा-

4. ई.प्रभाष कुमार - जाप -213 

 10: 00 बजे - बिहारीगंज में सुभाषिणी बुंदेला वोटों की गिनती में आगे चल रही है।

बता दें कि 2015 में बिहारीगंज से जदयू के निरंजन कुमार मेहता ने बीजेपी के रविंद्र चरण्‍ा यादव को 49,108 वोटों से मात दी थी।  उन्‍हें कुल 78, 361 वोट मिले थे।

Alamnagar Chunav 2020 Results Live Updates :

आलमनगर विधान सभा क्षेत्र से पिछले  25 सालों से नरेंद्र नारायण यादव ही जीतते आ रहे हैं। हर बार विपक्षी दल में नए चेहरा आने से इन्‍हें लाभ मिल जाता था। इस बार कांटे का मुकाबला है।  इस बार आलमनगर से 10 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं।  पिछली बार 2015 में नरेंद्र नारायण ने लोजपा के चंदन सिंह को 43,876 वोटों से हराया था। इस बार लोजपा ने सुनीला देवी को टिकट दिया है। महागठबंधन में राजद के कोटे में यह सीट गई है।

पार्टी      प्रत्‍याशी

जदयू    नरेंद्र नारायण यादव

लोजपा   सुनीला देवी

राजद     ई. नवीन कुमार निषाद

05: 30 बजे - आलमनगर विधानसभा - मतगणना संपन्‍न

नरेंद्र नारायण यादव - जदयू - 50313

ई.नवीन कुमार - राजद - 35,317

सुनीला देवी - लोजपा - 4455

04: 22 बजे - आलमनगर विधानसभा - 18 वां राउंड, जदयू के नरेंद्र नारायण यादव जीते

नरेंद्र नारायण यादव - जदयू - 50313

ई.नवीन कुमार - राजद - 35,317

सुनीला देवी - लोजपा - 4455

04 : 17 बजे - आलमनगर विधानसभा - 15 वां राउंड

नरेंद्र नारायण यादव - जदयू - 37,687

ई.नवीन कुमार - राजद - 26,793

सुनीला देवी - लोजपा - 3,867

01: 11 बजे -  राउंड 10 तक जदयू के नरेंद्र नारायण यादव आगे

1. नरेंद्र नारायण यादव - जदयू- 26201

2.ई.नवीन कुमार - राजद - 18185

3. सुनीला देवी - लोजपा -3313

आलमनगर विधानसभा के वोटों के पहले राउंड  के काउंटिंग के अनुसार

1. नरेंद्र नारायण यादव - जदयू-  3212

2.ई.नवीन कुमार - राजद - 847

3. सुनील देवी - लोजपा - 196

03 : 00  बजे -जदयू  के  नरेंद्र  नारायण  यादव आगे

नरेंद्र नारायण यादव - जदयू - 31,003

ई.नवीन कुमार - राजद - 23,450

सुनीला देवी - लोजपा - 3,465

पोस्‍टल बैलेट की गिनती में राजद के ई: नवीन कुमार निषाद अागे ।

 Singheshwar Chunav 2020 Results Live Updates :

इस बार सिंहेश्‍वर विधान सभा क्षेत्र में जदयू और राजद के बीच सीधा मुकाबला है। जदयू के रमेश ऋषिदेव यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। वे तीसरी बार मैदान में हैं। राजद के टिकट पर चंद्रहास चौपाल पहली बार मैदान में हैं। 2015 में जदयू के रमेश ऋषिदेव ने हम के प्रत्‍याशी मंजू देवी को 50,200 वोटों से हराया था।  इस बार लोजपा की आेर से अमित भारती भी दोबारा किस्‍मत आजमा रहे हैं। 2010 में वे राजद के टिकट के पर चुनावी मैदान में थे । यहां से कुल 10 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं।

इनके बीच है मुकाबला :

पार्टी        प्रत्‍याशी

जदयू   रमेश ऋषिदेव

राजद    चंद्रहास चौपाल

लोजपा  अमित भारती

04: 18 बजे - सिंहेश्वर विधानसभा

रमेश ऋषिदेव - जदयू -51902

चंद्रहास चौपाल - राजद -53196

अमित भारती - लोजपा - 3261

04: 18 बजे - सिंहेश्वर विधानसभा 13 वां राउंड

रमेश ऋषिदेव - जदयू -37,796

चंद्रहास चौपाल - राजद -34,736

अमित भारती - लोजपा - 2232

03 : 00  बजे -जदयू  के रमेश ऋषिदेव आगे

 रमेश ऋषिदेव - जदयू - 26,420

चंद्रहास चौपाल - राजद -17,904

अमित भारती - लोजपा - 1516

सिंहेश्‍वर विस के पहले राउंड के काउंटिंग के अनुसार

1. डॉ.रमेश ऋषिदेव - जदयू - 3782

2. चंद्रहास चौपाल - राजद-1434

3. अमित भरती - लोजपा - 262

पोस्‍टज बैलेट की गिनती में जदयू के रमेश ऋषिदेव आगे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.