Move to Jagran APP

हाजीपुर सीट से भाजपा के अवधेश ने राजद के देव को हराया, जानें लालगंज, महुआ और राजा पाकर का ताजा हाल

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी को बेशक उम्मीद के मुताबिक सीटे नहीं मिली लेकिन फिर एक बार NDA की सरकार बन गई है। बिहार की सियासी लड़ाई में हाजीपुर के भाजपा उम्‍मीदवार अवेधश ने राजद के देव चौरसिया को हराया है। हालांकि यहां पर काफी नजदीकी मामला रहा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:17 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:11 PM (IST)
हाजीपुर सीट से भाजपा के अवधेश ने राजद के देव को हराया, जानें लालगंज, महुआ और राजा पाकर का ताजा हाल
लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर और हाजीपुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम।

लालगंज/वैशाली, जेएनएन। बिहार की सियासी लड़ाई में भाजपा को एक बड़ी जीत हाजीपुर सीट पर मिली है। यहां पर राजद के प्रत्‍याशी देव कुमार चौरसिया को अवधेश ने 25 वें राउंड में करीब 5231 वोटों से पराजित कर दिया है। बिहार की इस सियासी लड़ाई में भाजपा को राजद की तरफ से काफी नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल हुई है। इस खेल में पल पल मामला बदलता रहा। कभी भाजपा तो अगले घंटे राजद को जीत दिखती मिल रही थी हालांकि अंत में दोपहर करीब 4 बजे के बाद भाजपा बढ़त लेती चली गई जो जीत में तब्‍दील हो गई। यहां आप लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर और हाजीपुर विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

loksabha election banner

Lalganj Chunav 2020 Results Updates:

कांग्रेस- राकेश कुमार  - 15973 

भाजपा - संजय कुमार सिंह - 28686

लालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के राकेश कुमार आगे चल रहे हैं वहीं भाजपा के संजय कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां पहले चरण में 3 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां से एनडीए की ओर से भाजपा चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ रही है। मुन्‍ना शुक्‍ला का इस सीट पर काफी समय तक एक क्षत्र राज रहा। उन्‍होंने कभी लोजपा तो कभी जदयू के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर सीट का प्रतिनिधित्‍व किया। 

Vaishali Chunav 2020 Results Live Updates:

कांग्रेस - संजीव सिंह - 56120

जदयू-  सिद्धार्थ पटेल- 62728

वैशाली विधानसभा सीट बिहार के पटना के पास की सबसे हॉट सीट है। यहां से कांग्रेस के संजीव सिंह आगे चल रहे हैं वहीं जदयू से सिद्धार्थ पटेल पीछे चल रहे हैं। वैशाली विधानसभा में पहले रूझान में भी कांग्रेस के प्रत्‍‍‍‍याशी संजीव सिंह आगे थे। यहां पर 2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में राजकिशोर सिंह जदयू के टिकट पर विजयी होकर विधानसभा कर रुख किया था। इस बार यहां जदयू से सिद्धार्थ पटेल वहीं कांग्रेस से संजीव सिंह तो लोजपा की टिकट पर अजय कुमार कुशवाहा किस्‍तम आजमा रहे हैं। पिछली बार 2015 में आरजेडी के नेता और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव जीता था।

Mahua Chunav 2020 Results Live Updates:

आरजेडी - मुकेश कुमार रौशन - 30363

जदयू -  आसामा प्रवीण  - 24488  

महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के प्रत्‍याशी मुकेश कुमार रौशन आगे चले रहे हैं। जबकि जदयू की आसामा पीछे चल रही हैं। यह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। बिहार की हॉट सीट में शुमार इस सीट से 2015 के चुनाव में लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव चुनाव में जीत हासिल की थी। तेजप्रताप ने मांझी की पार्टी हम के प्रत्याशी रवींद्र कुमार को चुनावी पटखनी दी थी। इस बार यहां से प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर जदयू की ओर से डॉ. आसमा परवीन हैं। वहीं डॉ. मुकेश रौशन राजद की टिकट पर तो लोजपा से संजय कुमार सिंह मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी की तौर पर विनोद यादव मैदान में हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा की टिकट से रवींद्र कुमार मैदान में हैं।

Raja Pakar Chunav 2020 Results Live Updates:

जदयू - महेंद्र राम - 28680

कांग्रेस - प्रतिमा कुमारी - 34144

राजापाकर विधानसभा सीट जदयू के महेंद्र राम पीछे चल रहे हैैं। वहीं कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी आगेे  चल रही है। यह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। यह सीट हाजीपुर लोकसभा में पड़ती है। फिलहाल परिसीमन के हिसाब से यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। बता दें कि 2010 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्‍तित्‍व में आई थी। यहां से प्रमुख प्रत्‍याशी की बात करें तो यहां से जदयू से महेंद्र राम और कांग्रेस की ओर से प्रतिमा कुमारी के बीच जंग है। वहीं लोजपा की ओर से धनंजय कुमार और बसपा से फरेश राम अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। बता दें कि 2015 में राजापाकर विधानसभा सीट से शिवचंद्र राम को राजद के सीट से जीत मिली थी।

Hajipur Chunav 2020 Results Live Updates:

भाजपा -  अवधेश सिंह - 85351

राजद -  देव कुमार चौरसिया - 82103

हाजीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के अवधेश सिंह नेे राजद के प्रत्‍याशी देव कुमार चौरसिया को हरा दिया है।देव कुमार चौरसिया सुबह में काफी पिछड़ते जा रहे थे हालांकि उन्‍होंने करीब 12 बजे के आसपास जबरदस्‍त वापसी की मगर यह ज्‍यादा देर तक नहीं चल पाया। तीन बजे के बाद उन्‍हें 5231 वोट से हार मिली। है। बता दें कि यह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां से  2015 में भाजपा की टिकट पर ताल ठोक रहे अवेधश सिंह को जीता कर जनता ने विधानसभा भेजा था। उन्‍हें कुल 86773 वोट मिले थे। उन्‍होंने कांग्रेस के जगन्नाथ प्रसाद राय को करीब 12195 वोट के अंतर से हराया था। इस बार यहां से प्रमुख प्रत्याशियों की बात की जाए तो भाजपा ने अवधेश सिंह पर ही दाव खेला है तो राजद ने देव कुमार चौरसिया को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं रालेसपा की ओर से कमल प्रसाद सिंह तो निर्दलीय अजीत कुमार मैदान में भाग्‍य आजमा रहे हैं।

बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.