Move to Jagran APP

Bihar Election Highlights: BJP ने तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, औरंगाबाद में बोले नड्डा- जहां एनडीए है वहां विकास है

Bihar Election 2020 News Update बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सासाराम के बाद रैली को संबोधित करने औरंगाबाद पहुंचे। इसके पहले नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। नितिन नवीन सहित कई प्रत्‍याशी नॉमिनेशन भी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:17 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:48 PM (IST)
Bihar Election Highlights: BJP ने तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, औरंगाबाद में बोले नड्डा- जहां एनडीए है वहां विकास है
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, जागरण टीम। Bihar Election 2020 News Update: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी चरम पर है तो नेताओं की वर्चुअल के साथ एक्‍चुअल जनसभाएं भी जोर पकड़ चुकी हैं। इसबीच भाजपा ने तीन और पूर्व विधायकों को गुरुवार को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश और मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला का नाम शामिल है। वहीं गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) रोहतास के बाद औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।अगले कुछ दिनों के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं अमित शाह (Amit Shah) की जनसभाएं भी होने वाली हैं। आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बिहार में पल-पल के चुनावी घटनाक्रम की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

LIVE Bihar Election 2020 News Update:

06.33 बजे: उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया तेजस्वी यादव पर हमला। पूछा कि कहां से दिया चार करोड़ का लोन। 

06.33 बजे: भाजपा ने तीन और पूर्व विधायकों को गुरुवार को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश और मनेर के पूर्व विधायक श्रीकांत निराला पर कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। 

06.01 बजे: पटना के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नीतीश ने कहा कि हम सब की सेवा करते हैं और बिहार का विकास, जबकि कुछ लोगों को सिर्फ अपना विकास करना आता है।

04.52 बजे: औरंगाबाद के गोह गांधी मैदान में नड्डा ने कहा कि जहां NDA है वहां विश्वास है। जहां NDA है वहां विकास है। जहां NDA है वहीं आगे बढ़ने की ताकत है। 

04.29 बजे: मुजफ्फरपुर में नामांकन के बाद दो प्रत्याशियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें औराई से भाकपा माले के प्रत्याशी आफताब आलम शामिल हैं।

04.06 बजे: औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

03.25 बजे: औरंगाबाद के गोह विधानसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा का इंतजार।

03.20 बजे: रोहतास रैली में जेपी नड्डा का संबोधन समाप्त।

03.00 बजे: रोहतास रैली में बोले जेपी नड्डा: नारे लगाना आसान, लेकिन बरीबों की सेवा वही कर सकता है, जिसका 56 इंच का सीना हो।

02.30 बजे: जेपी नड्डा की रोहतास रैली में डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन।

02.15 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी मौजूद।

02.00 बजे: सूर्यगढ़ा में नीतीश कुमार बोले- बाढ़ का सांसद रहते और समता पार्टी के गठन के समय से ही मेरा सूर्यगढ़ा, लखीसराय से नाता रहा है। मैं काम में विश्वास रखता हूं। 2005 से सिर्फ काम किया। जंगल राज को खत्म किया। बिहार आगे बढ़ा है। 15 साल तक पति-पत्नी की सरकार थी, कुछ किया क्या? वोट लेने में सफल रहे लेकिन किसी के कल्याण के काम नहीं किया।

01.45 बजे: सूर्यगढ़ा में नीतीश कुमार बोले- पहले शाम होते होते लोग घर से नहीं निकलते थे, आज बेफिक्र हैं।

महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। पंचायती राज और नगर निकाय में 50 फीसद आरक्षण दिया। अतिपिछड़े को भी 16 फीसद आरक्षण दिया। केंद्र ने मात्र एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण दिया है। मैंने बराबरी का हक दिया। पोशाक योजना और साइकिल योजना देकर लड़कियों को स्कूल और कॉलेज से जोड़ा।

लोग आलोचना करते थे की लड़कियां निकलेंगी, घटनाएं होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि बड़ा बदलाव आया। लड़कों की मांग पर उन्हें भी साइकिल दी।

01.30 बजे: सूर्यगढ़ा में नीतीश कुमार बोले- जीविका समूह के माध्यम से विश्व बैंक से ऋण लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ी हुई है। स्त्री और पुरुष जब मिलकर काम करेंगे तभी परिवार और समाज आगे बढ़ेगा।

01.15 बजे: सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल अमरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा शुरू हो गई है। मंच पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद हैं।

01.00 बजे: सासाराम में चुनावी रैली के लिए जेपी नड्डा का इंतजार। मंच पर पहुंचीं प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी निवेदिता सिंह।

12.30 बजे: दीपांकर भट्टाचार्य ने जारी किया भाकपा माले का घोषणा पत्र। घोषणा पत्र में शिक्षा में गुणात्मक सुधार, रोजगार और भूमि सुधार को प्राथमिकता दी गई है। युवाओं और मजदूरों का पलायन रोकना, न्यूनतम मजदूरी और मनरेगा में सुधार लाना भी माले की प्राथमिकताओं में है। शिक्षा के निजीकरण पर सख्ती से रोक व स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाना भी शामिल। आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय में सम्मानजनक सुधार को दी प्राथमिकता। बिहार में महिला उत्पीड़न पर सख्ती से रोक लगाने पर भी दिया बल।

12.20 बजे: चकाई मेंं सीएम नीतीश कुमार: महिलाओं को आरक्षण दिया। हर घर तक बिजली पहुंचा दिया। हर घर तक नल का जल 83 फीसद तक पहुंचाया। घर-घर तक शौचालय का काम भी करीब-करीब पूरा कर लिया है।

12.15 बजे: चकाई मेंं सीएम नीतीश कुमार कर रहे संबोधित। बोले- हमने हर जगह काम किया। बिहार का विकास किया। शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े काम किए। मेडिकल कॉलेज खोले। इंजरनियरिंग कॉलेज खोले।

12.00 बजे: जमुई के चकाई में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैली शुरू हो चुकी है।

11.30 बजे: जेडीयू विधायक रवि ज्योति ने की बगावत, कांग्रेस ने बनाया राजगीर से प्रत्याशी। जेडीयू के पूर्व विधायक दरभंगा के मूल निवासी रवि ज्योति राजगीर से, हरनौत से बाढ़-बड़हिया के कुंदन गुप्ता और नालंदा विस क्षेत्र से पटना के पुनपुन निवासी गुंजन पटेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने पर पुलिस सेवा से राजनीति में आए रवि ज्योति ने जेडीयू से बगावत कर दी है।

11.15 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभाओं के लिए भी तैयारियां अंतिम चरण में। आज चकाई, सूर्यगढ़ा, बरबीघा तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित।

10.45 बजे: बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की पहली जनसभा दोपहर 12:30 बजे काराकाट के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में। तैयारियां अंतिम चरण में। सभा स्‍थल पर पहुंचने लगे लोग।

10.15 बजे: बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी को कांग्रेस उम्‍मीदवार संजय तिवारी ने बताया पेटू व शराबी। बोले- 12 जोड़ी पूरी खाने वाले का दिनभर भक्क-भक्क मुंह चलता है। बीजेपी उम्‍मीदवार ने दिया जवाब- किसान का बेटा हूं, मेहनत कर खाता हूं, भ्रष्‍टाचार का पैसा नहीं खाता हूं। जो शराब की तस्करी करता हो, उसे यह कहने का हक नहीं है।

09.45 बजे: आज पटना की बांकीपुर सीट से बीजेपी के नितिन नवीन दाखिल करेंगे।

09.15 बजे: जेपी नड्डा आज शाम 4.30 बजे रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधानसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी के अलावा एनडीएके घटक दलों के विधानसभा से पांच-पांच प्रमुख प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

08.45 बजे: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्‍ली में हुई। इसमें दूसरे व तीसरे चरण के प्रत्‍याशियों का फैसला हो जाने की बात कही जा रही है। संभव है कि आज दूसरे चरण के प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाए।

08.15 बजे: बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:30 बजे काराकाट के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, बिक्रमगंज में होने वाली जनसभा को वे संबोधित करेंगे। अपराह्न 2.30 बजे वे गोह के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष पहले चरण में पांच दिन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

07.30 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान में मध्य विद्यालय के मैदान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर में उच्चतर हाई स्कूल के मैदान, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए नीमी कॉलेज के मैदान शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.