Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का परचम, तीनों संकाय में रहीं टॉपर
Live BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Latest Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो चुका है। शिक्षा मंत्री ने बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया। 83 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। तीनों संकाय में बेटियों ने बाजी मारी है।
जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट (Bihar Board 12th Result) की घोषणा हो गई है। पटना स्थित BSEB कार्यालय में शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट का एलान किया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम दोपहर दो बजे अपलोड कर दी गई है।
BSEB यानी कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) की ओर से 1 फरवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा (Bihar Board Intermediate Result 2023) आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://interbseb.com या http://results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं।
IAS अधिकारी बनना चाहती है साइंस टॉपर आयुषी
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा में साइंस की टॉपर (Bihar Board 12th Science Topper) आयुषी नंदन (Ayushi Nandan) खगड़िया की रहने वाली है। उनके पिता सर्वेश कुमार सुमन पेशे से किसान हैं और पनीर का कारोबार करते हैं। मां अमीषा कुमारी गृहिणी है। साल 2021 में आयुषी मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में नौवां रैंक लाई थी। वहीं, जिले की टॉपर रही थीं। आयुषी का सपना आईएएस अधिकारी बनना है और वे लक्ष्य की ओर मेहनत से बढ़ रही हैं।
इसी महीने जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद अब मैट्रिक का रिजल्ट भी इसी महीने जारी होगा। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। 31 मार्च तक बिहार बोर्ड के दसवीं का परिणाम आ जएगा।
वाणिज्य संकाय में दो-दो टॉपर
बिहार बोर्ड के 12वीं के वाणिज्य संकाय में दो परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। इनमें एक छात्र और एक छात्रा है। छात्र रजनीश कुमार पाठक और सौम्या शर्मा को संयुक्त रुप से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 500 अंकों में दोनों ने 475 अंक प्राप्त किए हैं।
टॉप 5 में चार लड़के, 4 लड़कियां
साइंस स्ट्रीम में टॉप पांच की सूची में आठ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक तरफ जहां साइंस में खगड़िया के आर लाल इंटर कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन 94.8 प्रतिशत लाकर राज्य भर में पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर 94.4 प्रतिशत लाकर दो छात्र सफल हुए हैं। टॉप पांच की लिस्ट में कुल चार लड़के और चार लड़कियां हैं।
बिहार की बेटियों ने लहराया परचम
बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही वर्ग में लड़कियों ने बाजी मारी है। 472 नंबर लाकर सांइस में आयुषी नंदन (Bihar Board Science Topper), 475 नंबर हासिल कर आर्ट्स में मोहद्दसा (Bihar Board Arts Topper) और 475 नंबर के साथ कॉमर्स की टॉपर सौम्या शर्मा (Bihar Board Commerce Topper) हैं।
12वीं की परीक्षा में 83.4 छात्र-छात्राएं पास
शिक्षा मंत्री ने बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया है। 83.प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस, आर्ट्स और कार्मस में छात्राएं टॉपर रहीं।
13 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म
इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,586 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 6,31,563 छात्राएं और 6,73,023 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल शामिल छात्र-छात्राओं में 10 लाख 91 हजार 948 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश
बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम अपलोड करने का समय आज दोपहर दो बजे का दिया गया था, लेकिन दो बजे से बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो गई है। हालांकि, अभी शिक्षा मंत्री की तरफ से रिजल्ट जारी नहीं की गई है।
तीनों संकाय के रिजल्ट जारी करेंगे शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर दो बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों संकाय के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए भरें ये जानकारी
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम देखने के लिए जो छात्र बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। वे अपने पास रोल नंबर,रोल कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर को पास रखें। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए डिटेल्स में इस जानकारी की जरूरत पड़ेगी।
टॉपर्स के नाम की घोषणा करेंगे शिक्षा मंत्री
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम की आधिकारिक घोषणा में अब सिर्फ 10 मिनट बचे हैं।बिहार शिक्षा विभाग की ओर से दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। शिक्षा मंत्री नतीजों की घोषणा करेंगे। साथ ही टॉपरों के नाम भी अनाउंस किए जाएंगे।