Move to Jagran APP

बांकीपुर व कुम्हरार सीट भाजपा के खाते में; पालीगंज, बिक्रम और मसौढ़ी सीट पर महगठबंधन को मिली जीत

यहां आपको पटना शहरी क्षेत्र के बांकीपुर कुम्हरार पालीगंज बिक्रम और मसौढ़ी विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे पढ़ें। चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर और कुम्हरार से भाजपा पालीगंज से भाकपा माले बिक्रम से कांग्रेस और मसौढ़ी सीट से राजद को जीत मिली है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:04 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:21 AM (IST)
बांकीपुर व कुम्हरार सीट भाजपा के खाते में; पालीगंज, बिक्रम और मसौढ़ी सीट पर महगठबंधन को मिली जीत
बांकीपुर, कुम्हरार, पालीगंज, बिक्रम और मसौढ़ी सीट पर मतगणना

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आ गए हैं। एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है। सूबे की 243 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए। पटना जिले के बांकीपुर सीट से भाजपा के नितिन नवीन को जीत मिली है। कांग्रेस के लव सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग के अनुसार कुम्हरार से भाजपा, पालीगंज से भाकपा माले, बिक्रम से कांग्रेस और मसौढ़ी सीट से राजद को जीत मिली है।

loksabha election banner

Bankipur Chunav 2020 Results Updates 

चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के नितिन नवीन को जीत मिली। शत्रुध्न सिन्हा के पुत्र और महागठबंधन के उम्मीदवार लव सिन्हा चुनाव हार गए हैं।। नितिन को 83,068 वोट मिले। वहीं, लव सिन्हा को 44,032 वोट। पुष्पम प्रिया 5189 वोट मिले।  

-बांकीपुर सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी नितिन नवीन विधायक हैं। साल 2010 में वह पहली बार यहां से विधायक चुने गए थे। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कुमार आशीष को हराया था। इस सीट से कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। फिल्म स्टार शत्रुध्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को महागठबंधन ने इस सीट से मैदान में उतारा है। वहीं प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी भी यहां से मैदान में हैं।

Kumhrar Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार कुम्हगरार में भाजपा के अरुण कुमार को जीत मिली है। उन्हें 81,400 वोट मिले।  राजद के धर्मेंद्र कुमार को 54,937 वोट मिले। भाजपा को 54 फीसद और राजद को 36.44 फीसद वोट मिला। 

- कुम्हरार विधानसभा सीट से 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा उम्मीदवार अरुण कुमार सिन्हा लगातार तीन बार 2005, 2010 और 2015 से वह यहां से विधायक चुने जा रहे हैं।  पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के अकुल हैदर को 37275 वोटों से हराया था। धर्मेंद्र कुमार को राजद ने यहां से टिकट दिया। 

Paliganj Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार पालीगंज से भाकपा माले के संदीप सौरभ चुनाव जीत गए हैं। उनको 67,917 वोट मिला।  जयवर्धन यादव को 37,002 वोट मिला। भाकपा माले को 43.73 फीसद वोट मिला।  

- पालीगंज विधानसभा सीट से 25 प्रत्याशी चुनाव लड़े। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से राजद के जयवर्धन यादव जीते थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राम जनम शर्मा को 24453 वोटों से हराया था। जयवर्धन इस बार जदयू के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा यहां से लोजपा की उषा विद्यार्थी व भाकपा माले के संदीप सौरभ समेत 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

Bikram Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार बिक्रम में कांग्रेस के सिद्वार्थ सौरभ चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 86,177 वोट मिला।  उन्हें 47.71 फीसद वोट मिला। 

- बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशी चुनाव लड़े। इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के अनिल को 44311 वोटों से हराया था। इस बार भाजपा की तरफ से अतुल कुमार को टिकट मिला।

 - सत्य बहुमत पार्टी की पूनम देवी, जनता पार्टी के सुनील कुमार, जन अधिकार पार्टी के चंद्रशेखर यादव,  बसपा के अरुण कुमार, सत्य बहुमत पार्टी की पूनम देवी, जनता पार्टी के सुनील कुमार, राष्ट्रीय जन जन पार्टी के विकास कुमार, जनता दल राष्ट्रवादी के विश्वनाथ प्रसाद के अलावा अरविंद कुमार, मनोज कुमार, नागेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, ममतामयी प्रियदर्शनी और सुरेंद्र यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े।

Masaurhi Chunav 2020 Results Updates 

- चुनाव आयोग के अनुसार मसौढ़ी में राजद की रेखा देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 98,696 वोट मिला।  जदयू से नूतन पासवान को 66469 वोट मिला। राजद को 50.21 फीसद वोट मिला। 

- मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़े। 2015 विधानसभा चुनाव में इस सीट से राजद की रेखा देवी ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट से राजद की रेखा देवी, जदयू से नूतन पासवान, लोजपा से परशुराम कुमार सहित 13 प्रत्याशी चुनाव लड़े।

यहां पढ़ें: बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.