31 मार्च तक बैंक खाता आधार से जोड़ लें, वर्ना नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए
हर हाल में आपको 31 मार्च 2018 से पहले अपने बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंक करना होगा, नहीं तो आपको सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
कैमूर [जेेएनएन]। सरकार की महत्वाकांक्षी संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अनुदान पाने के लिए हर व्यक्ति को आधार कार्ड से जुडऩा होगा। जिन लोगों का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंकेज होगा उन्हें ही सरकार से मिलने वाली अनुदान के अलावा अन्य की सुविधा मुहैया होगी। इसके लिए सरकार ने 31 मार्च 2018 की तिथि निश्चित की है। इस निश्चित तिथि तक सभी को हर हाल में अपने बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा।
ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 के अनुसार कैमूर जिले की अनुमानित जन संख्या 17 लाख 15 हजार 420 है। जिसके आलोक में एक फरवरी तक जिले के 15 लाख 39 हजार 619 लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं।
इससे कैमूर जिले के लोगों के 90 प्रतिशत आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कैमूर जिले में एक लाख 75 हजार लोगों को अपने आधार कार्ड बनवाने की दरकार है।
राज्य मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी ने उन विभागों को पत्र लिखा है जिन विभागों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया जाता है। ताकि योजना का लाभ पाने वाले लाभुक अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंकेज करा सकें।विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2018 के बाद जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बन सकेंगे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का अनुदान पाने से वंचित होना पड़ सकता है।
अब तक जिले में 0-5 वर्ष व 18 से अधिक उम्र के लोगों का आंकड़ा -
उम्र - संख्या - आधार कार्ड बनने की संख्या
0-5 वर्ष - 214711 - 80354
5-18 वर्ष - 588955 - 491702
18 से अधिक - 917554 - 967554