Move to Jagran APP

CBSE Class 12th result 2019: बिहार के सेकंड टॉपर राघव व जुनैद की सफलता का राज, जानें

CBSE Class 12th result 2019 में सेकंड टॉपर बन काफी खुश हैं मो जावेद महमूद एवं राघव झुनझुनवाला। आइए जानते हैं उनकी सफलता का राज। यह भी जानें कि वे क्‍या बनना चाहते हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 07:51 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:54 PM (IST)
CBSE Class 12th result 2019: बिहार के सेकंड टॉपर राघव व जुनैद की सफलता का राज, जानें
CBSE Class 12th result 2019: बिहार के सेकंड टॉपर राघव व जुनैद की सफलता का राज, जानें

पटना [न‍लिनी रंजन]। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE Class 12th result 2019) में मो जुनैद महमूद को पूरे बिहार में दूसरा स्‍थान मिला है। वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसी तरह, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला भी सेकंड टॉपर की लिस्‍ट में शामिल है। राघव झुनझुनवाला आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इस सफलता पर उनके घरों में बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।  

loksabha election banner

 

पटना के सेंट माइकल हाईस्कूल के छात्र व सीबीएसई में सेकंड टॉपर मो. जुनैद महमूद इंजीनियर बनना चाहता है। 500 में 487 अंक लाने वाले मो. जुनैद ने बताया कि दैनिक जागरण को बताया कि छुट्टी के दिनों में भी वह 9 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी करता है, जबकि सामान्य दिनों में तीन घंटा स्कूल व कोचिंग के अतिरिक्त सेल्फ स्टडी पर उसका करता है। उसे जेईई मेन परीक्षा में 3050 रैंक आया है। उसे आइआइटी पास करने के बाद इंजीनियर बनना है। जुनैद ने अपने सफलता का श्रेय मां नसीमा वारिस, पिता मो. मंजूर आलम व स्कूल शिक्षकों को दिया है। छात्रों को सफलता का टिप्स देते हुए बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ यदि खेल या अन्य चीजों पर ध्यान है, तो उसे भी जारी रख अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 

उधर सेकंड टॉपर राघव झुनझुनवाला को भी 500 में 487 अंक आए हैं। राघव भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इसके साथ उन्‍होंने शिक्षकों को भी इसका श्रेय दिया है। राघव आगे की पढ़ाई कर आईएएस अफसर बनना चाहता है। कॉमर्स फैकल्‍टी से पास होनेवाले राघव ने मुजफ्फरपुर के अलावा शुुरुअाती पढ़ाई पटना से भी की है। उन्‍होंने बताया कि सेल्‍फ स्‍टडी तो करें ही, साथ ही एकाग्रचित होकर पढ़ाई करें। सफलता पाने से कोई भी नहीं रोक सकता है।    

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 12 वीं के रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है। बिहार से काफी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स ने बाजी मारी है। इसमें नोट्रेडेम पटना की स्‍टूडेंट मरियम बिहार टॉपर बनी है। उसे 98 परसेंट नंबर आया है। वहीं, सीबीएसई पटना जोन की ओर से जारी टॉप थ्री की लिस्‍ट में 12 बच्‍चों ने जगह मिली है। सेकंड टॉपरों 487 अंक लाने वाले चार बच्‍चों को जगह मिली है, जबकि तीसरे स्‍थान पर सात बच्‍चों ने क्‍बजा जमाया है। उन सभी को 484 अंक मिले हैं।  

बिहार के टॉप थ्री स्‍टूडेट्स की लिस्‍ट

नाम                            स्‍कूल                                 अंक 

मरियम रजा खान        नोट्रेडेम एकेडमी, पटना             489

राघव झुनझुनवाला      जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर   487

राघव टिबड़ेवाल          डीपीएस, लोदीपुर, शाहपुर पटना   487

सार्थक वत्स               लोयला स्कूल, पटना                 487

मो. जुनैद महमूद         सेंट माइकल हाईस्कूल, पटना     487

जयंत कुमार गुप्ता        एसआर विद्या मंदिर, भागलपुर,    484

श्रुति मेधा                  क्रेना मेमोरियल हाईस्कूल, गया    484

अरमान खान            डीएवी पब्लिक स्कूल, बोर्ड कॉलोनी, पटना   484

केशव कृष्णा              डीपीएस लोदीपुर, पटना                    484

तनिष्‍क तेजस्वी       सेंट माइकल हाईस्कूल, पटना             484

एशा                         नोट्रेडेम एकेडमी, पटना                484  

साक्षी सुमन                 नोट्रेडेम एकेडमी, पटना                 484


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.