Move to Jagran APP

सोनिया के कड़े तेवर के बाद नरम पड़े बिहार कांग्रेस के नेता, कहा- सब सही है

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कड़े तेवर के बाद बिहार के नेता नरम पड़ गये हैं। बिहार के नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। टूट की खबर बेबुनियाद है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 09:05 PM (IST)
सोनिया के कड़े तेवर के बाद नरम पड़े बिहार कांग्रेस के नेता, कहा- सब सही है
सोनिया के कड़े तेवर के बाद नरम पड़े बिहार कांग्रेस के नेता, कहा- सब सही है

पटना [राज्य ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कड़े तेवर के बाद बिहार कांग्रेस का साथ छोडऩे के लिए बैचेन नेताओं के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। बिहार कांग्रेस में टूट की चर्चाओं के बीच कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ बैठक की। उन्हें पूर्व के कुछ नेताओं द्वारा की गई ऐसी ही हरकतों का हवाला देकर उनके सामने साफ कर दिया कि पार्टी तोडऩे का हश्र क्या हो सकता है। 

loksabha election banner

सदानंद और अशोक ने भी किया इन्कार 

सदानंद सिंह और अशोक चौधरी ने पार्टी टूट की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पार्टी अटूट है। कांग्रेस आलाकमान ने नेताओं को दिल्ली इसलिए बुलाया था, ताकि बिहार के ताजा राजनीतिक हालात से अवगत हो सके। 

दिल्ली में हुई बैठक 

बुधवार को पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने सदानंद सिंह से अकेले में बात कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी ली। अगली कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल की मौजूदगी में सदानंद सिंह और अशोक चौधरी से बात की। दोनों नेताओं से पार्टी की टूट को लेकर उनका पक्ष जाना गया। दोनों नेताओं का पक्ष जानने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें अपने कड़े तेवर से अवगत करा दिया है। 
 

अशोक बोले, बदनाम कर रहे लोग 

प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें बदनाम करने के लिए पार्टी में टूट की अफवाह फैला रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस आलाकमान ने बिहार में पार्टी की मजबूती के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। सदानंद सिंह ने टूट की खबरों का खंडन तो नहीं किया, लेकिन दावा किया कि कांग्रेस एकजुट है और आलाकमान ने पार्टी नेताओं पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.