मुंबई में इलाज करा पटना लौटे लालू यादव, डॉक्टरों ने दी है आराम की सलाह
मुंबई में इलाज करा आज लालू यादव पटना लौटे। उन्हें डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। चारा घोटाला में सजा पाए लालू इन दिनों इलाज के लिए बेल पर हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 09:01 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को मुंबई में इलाज कराकर पटना लौटे। चारा घोटाला के कई मामलों में सजायाफ्ता लालू फिलहाल बीमारी की वजह से इलाज कराने के लिए ही प्रोविजनल बेल पर जेल से बाहर हैं। लालू के साथ उनकी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती तथा राजद नेता भोला यादव भी थे।
लालू प्रसाद यादव अपने इलाज के लिए मुंबई के एशियन हॉस्पिटल में 17 जून से भर्ती थे। वहां 24 जून को उनका फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था। इसके पहले वे इलाज के लिए मुंबई और बेंगलुरु भी गये थे। एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने तक आराम करने की सलाह दी है।
इलाज के बाद वे रविवार को अपराह्न काल में बेटी मीसा भारती तथा सहयोगी राजद नेता भोला यादव के साथ फ्लाइट से पटना पहुंचे। भोला यादव ने बताया कि लालू का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। उन्हें फिलहाल आराम की जरूरत है।
विदित हो कि चारा घोटाले मामले में सजा पाए लालू प्रसाद यादव की बेल अवधि रांची हाई कोर्ट ने बढ़ाकर तीन जुलाई कर दी थी। इसके पहले बीमारी की वजह से लालू को 11 मई से छह सप्ताह की जमानत मिली थी। रांची हाई कोर्ट ने लालू की बेल फिर छह सप्ताह के लिए और बढ़ा दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें