विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कहा- राजनाथ को मालूम था कि लालू-राहुल आ रहे, इसीलिए नहीं आए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 01:38 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 17 Apr 2017 09:16 PM (GMT+05:30)

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ...और पढ़ें

लालू ने कहा- राजनाथ को मालूम था कि लालू-राहुल आ रहे, इसीलिए नहीं आए
लालू ने कहा- राजनाथ को मालूम था कि लालू-राहुल आ रहे, इसीलिए नहीं आए

 पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पटना के श्रीकृष्ण हॉल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने जो देश को संदेश दिया, उन्होंने जो देश के लिए किया आज लोग भूल चुके हैं। आज गांधी भी होते तो लज्जित होते।

लालू ने कहा कि भारत सभी धर्मों का देश है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। राम-रहीम के रूप में नफरत फैलायी जा रही है। लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। देश में जो आडंबर चल रहा है वो चलने नहीं देंगे। देश को बचाने के लिए हमने महागठबंधन बनाया जिससे सभी विपक्षी परेशान हैं।

लालू ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यरक्रम में नहीं आने पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि नहीं आना था तो पहले से कह देते, ये क्या बात हुई? यहां कुर्सी लग गया, नाम लग गया कि राजनाथ सिंह आएंगे, बैठेंगे तो पता चला कि नहीं आ रहे हैं। अब उनका कुर्सी हटाना पड़ा, उनको मालूम था कि लालू आ रहा है, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल जी आ रहे हैं, इसीलिए डर के मारे नहीं आए। सच सुन नहीं सकते ना।

यह भी पढें:  लालू ने RJD प्रवक्ताओं की लगाई क्लास, कहा- सुशील मोदी पर करो डबल अटैक 

अपने अंदाज मे बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आरक्षण को खत्म करने की साजिश चल रही है, जिसे कामयाब नहीं होने देंगे। लालू ने अपनी शैली में कहा कि राष्ट्रपति के पास समय कम है इसीलिए जल्दी बोलना है। लालू ने कहा कि सबकी तरफ से इस आयोजन के लिए नीतीश कुमार को बहुत-बहुत आशीर्वाद देते हैं।

यह भी पढें:  तेजस्वी ने कहा- बिहार के बेरोज़गार भाजपाई का अब आरोप होगा...सेल्फ़ी घोटाला