Lalu Yadav Birthday: '..तो AK-47 से केक उड़ाएंगे', जीतन राम मांझी का तंज, लालू यादव को यूं किया बर्थडे विश
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान जीतन राम मांझी ने उनके जन्मदिन पर तंज कसते हुए उन्हें बाधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Lalu Yadav Birthday: भारत की राजनीति का बड़ा नाम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस है।
पूरे राज्य में जोर-शोर से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। इस दौरान उनके जन्मदिन पर कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
#WATCH पटना: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/0FwbmFYIlo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2025
इस दौरान लालू यादव ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही राजद कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ आवास पर पहुंच रहे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।
'...AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा'
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को उनके 78वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में बधाई दी है।
उन्होंने लालू यादव को अपनी संस्कृति में बदलाव लाने की सलाह दी है। मांझी ने कहा है कि उम्र के इस पड़ाव लालू जी आप जिस तरह तलवार से केक काट रहे हैं वो आखिर समाज को क्या संदेश देता है?
उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता। आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो एके-47 से केक को उड़ाया जाएगा।
लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता।
“आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं,गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा”
है ना लालू जी।
खैर जन्मदिन की बधाई @laluprasadrjd जी। pic.twitter.com/IOPgC6DKnu
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) June 11, 2025
उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव को यह समझना होगा कि अब बिहार में लाठी और तलवार का दौर खत्म हो चुका है। वह जमाना चला गया जब तलवार और हथियार के दम पर बिहार की जनता को डराया जाता था। बिहार में नरसंहार होता था।
अब बिहार बदल चुका है और यहां हिंसक संस्कृति वालों के लिए कोई जगह नहीं है। लालू प्रसाद यादव को नहीं भूलना चाहिए कि बिहार की जनता ने आखिर दो दशक से उन्हें विपक्ष में क्यों बिठा रखा है?
यह भी पढ़ें-
Bihar Politics: तेजप्रताप ने लालू यादव को लेकर किया इमोशनल पोस्ट, खुलकर कह दी दिल की बात
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।