Move to Jagran APP

लालू का मजेदार ट्वीट-ए नीतीश,4 महीना मे आपन बँगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ, JDU ने दिया तीखा जवाब

लालू यादव ने भोजपुरी में ट्वीट किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि चार महीने में आप चार बार भी अपने बंगले से बाहर नहीं निकले हैं जदयू ने जवाब दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 11:31 PM (IST)
लालू का मजेदार ट्वीट-ए नीतीश,4 महीना मे आपन बँगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ, JDU ने दिया तीखा जवाब
लालू का मजेदार ट्वीट-ए नीतीश,4 महीना मे आपन बँगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ, JDU ने दिया तीखा जवाब

पटना, जेएनएन। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी में ट्वीट कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कह हा कि ए नीतीश! लगभग 4 महीना हो गऽइल बंदी के, जनता मे त्राहीमाम बा, रोजी-रोटी,जान-माल पर आफ़त बा। तऽहार राज में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार चरम पर बा। 4 महीना मे आपन बँगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ। ई लुकाछिप्पी से कोरोना ना भागऽइ। जब सेनापति मैदान छोड़ के भागऽल रही त लड़ाई के लड़ऽइ।

loksabha election banner

लालू ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री सामने से लीड करेऽला की चादर ताऽन के घर में सुतेऽला? 4 महीना में 4 बार भी नीतीश लोग के बीच में ना गईलऽन। बेरोज़गारी,भुखमरी,घुसखोरी,अपराध से जनता रोऽअऽता आ नीतीश आपऽन सुशासनी मुखौटा” के रंगाई-पोताई में लागल बाऽडऽन। बिहार के हाल देखऽके हमार दिल रोऽअऽता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.