यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RJD सुप्रीमो से मिलने पहुंची ये लड़की, कारण जानकर चौंक पड़ेंगे आप
बीस साल की बीमार नंदिनी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंची तो उसकी व्यथा जानकर वे पसीज गए। उन्होंने लड़की को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए वह लड़की आम नहीं थी। उसकी व्यथा सुनकर उनका दिल पसीज गया। फिर, उन्होंने पूरी मदद का भरोसा दिलाया। हम बात कर रहे हैं 20 साल के नंदिनी की, जो राजद सुप्रीमो से मिलने गई थी।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास के बाहर गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को नंदिनी ने जब मिलने का कारण बताया तो वे चौंक गए। उन्होंने इसकी सूचना लालू प्रसाद को दी। लालू ने भी उसे बुला लिया।
नंदनी ने लालू प्रसाद से कहा कि उसकी दोनों किडनियां फेल हैं और वह दो साल से डायलिसिस पर जिंदा है। उसके इलाज के कारण घर की आर्थिक हालत खराब हो गई है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, लेकिन उसके लिए लाखों रुपए नंदिनी के परिवार के पास नहीं हैं। नंदिनी के लालू से कहा कि वह मदद की उम्मीद लेकर उनके पास आई है।
नंदिनी की बातें सुनने के बाद लालू प्रसाद ने पूरी मदद का भरोसा दिया। कहा कि वे उसके इलाज के लिए बात करेंगे। जहां तक संभव होगा मदद करेंगे। साथ ही डायलिसिस भी फ्री में होगा।
