लालू का नीतीश सरकार पर हमला- पलटू-सलटू के गले में ढोल पड़ा है, जोर-जोर से पीटो... तो राबड़ी ने कही ये बात
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को एक बार फिर ट्वीट के माध्यम से बिहार में 15 साल के नीतीश सरकार पर सीधा हमला किया है। उधर राबड़ी ने भी ट्वीट कर मोदी पर तंज कसा।
पटना, जेएनएन। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को एक बार फिर ट्वीट के माध्यम से बिहार में 15 साल के नीतीश सरकार पर सीधा हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी काे भी निशाने पर लिया है। ट्वीट में कई घोटालों का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही एक फोटो भी टैग किया है। वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी भोजपुरी में ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि बिहार में सत्ता व विपक्ष के बीच 15 साल बनाम 15 साल चल रहा हैा
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शनिवार को किये गये ट्वीट में लिखा है- 'पलटू-सलटू के गले में अब 15 बरसों का ढोल पड़ा है। जरा जोर-जोर से पीटो... और अपनी उपलब्धियां गिनाओ। पलायन, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था, मुजफ्फररपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले, चमकी बुखार, बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी इनकी अनेक विस्मयजनक उपलब्धियां हैं।'
पलटू-सलटू के गले में अब 15 बरसों का ढ़ोल पड़ा है। ज़रा ज़ोर-ज़ोर से पीटो..और अपनी उपलब्धियाँ गिनाओ।
पलायन,बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी इनकी अनेक विस्मयजनक उपलब्धियाँ है। pic.twitter.com/yIqafE0Zfa — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 23, 2020
लालू के इसी ट्वीट में एक फोटो को भी टैग किया गया है। इस फोटो में पेड़ की एक डाली पर नीतीश कुमार व सुशील मोदी को बैठे हुए दिखाया गया है। जिस डाली पर दोनों बैठे हुए हैं, उसी डाली को नीतीश काट रहे हैं और सुशील मोदी कह रहे हैं कि हम नीचे से नंबर एक पर हैं।
ऐ सुशील जी! तूऽहे काहे न ई नौटंकी कर ले तऽआ रऽअ? कम से कम ई नौटंकी से ग़रीब के पेट भऽरऽता। 15 बरस से बकर-बकर औरी लूट-खसोट के अलावा का कईले बाऽडऽअ राजस्थानी मेवालाल? ओहि लूटऽअऽल धनऽवा से काहे न लंगर चला दे तऽरऽअ?बरसात आवता,अबरी आरएसएस वाला हाफ़पैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह https://t.co/vkoLTpJP4j" rel="nofollow — Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 23, 2020
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भोजपुरी में तंज कसा है। राबड़ी देवी ने शनिवार को किये गये ट्वीट में लिखा है- 'ऐ सुशील जी! तूऽहे काहे न ई नौटंकी कर ले तऽआ रऽअ? कम से कम ई नौटंकी से ग़रीब के पेट भऽरऽता। 15 बरस से बकर-बकर औरी लूट-खसोट के अलावा का कईले बाऽडऽअ राजस्थानी मेवालाल? ओहि लूटऽअऽल धनऽवा से काहे न लंगर चला दे तऽरऽअ?बरसात आवता, अबरी आरएसएस वाला हाफपैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह...।'