'देश में अराजकता पैदा करना चाह रही कांग्रेस', ललन सिंह का राहुल गांधी पर निशाना
जदयू नेता ललन सिंह ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

ललन सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर अराजकता फैला रही पार्टी
HighLights
कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर अराजकता फैला रही: ललन सिंह
कांग्रेस का देश में अराजकता फैलाने का पुराना इतिहास रहा है।
ललन सिंह ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की सलाह दी।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर देश में अराजकता पैदा करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है देश में अराजकता पैदा करने का। वर्ष 1975 में भी देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र विरोधी काम किया।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में भी कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक आपत्तिजनक टिप्पणी कर देश में अराजकता कायम करना चाहती है।
ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह आत्मचिंतन करे। उनकी गलत नीतियां और उनके कारनामे के कारण पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जड़े उखड़ चुकी हैं।
बकौल ललन, पिछलग्गू के रूप में इन राज्यों में लगी है कांग्रेस पार्टी। अपना अस्तित्व कांग्रेस पार्टी का नहीं है। कांग्रेस पार्टी कभी चुनाव आयोग तो कभी सुप्रीम कोर्ट की बात कर रही। इन संवैधानिक संस्थाओं को अपना काम करने देना चाहिए।
ललन सिंह ने आगे कहा, हमने यह भी सुना कि 10 सांसदों का हस्ताक्षर लेकर याचिका लेकर जा रहे हैं। याचिका फाइल कीजिए। सुप्रीम कोर्ट का अपना काम है। सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर होगी तो गुण-दोष के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय फैसला करेगा।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के सामने प्रदर्शन क्यों कर रहे? यह संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास है। अपना आत्मचिंतन कीजिए। अपनी गलत नीतियों को सुधारिए। सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट दबाव में काम नहीं करती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी बिना प्रमाण के आरोप लगाते रहते हैं। उन्हें अपने में सुधार लाना चाहिए। आप जो काम कर रहे वह नकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात है। सकारात्मक सोच पर बात करे कांग्रेस। कांग्रेस के पास मोदी जी को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं है।
