Move to Jagran APP

बच्चा चोरी के अफवाह में महिला को पीटा, पुलिस ने बचाया

पटना सिटी में बच्चा चोरी के अफवाह में कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Mon, 19 Aug 2019 06:34 AM (IST)
बच्चा चोरी के अफवाह में महिला को पीटा, पुलिस ने बचाया
बच्चा चोरी के अफवाह में महिला को पीटा, पुलिस ने बचाया

पटना सिटी। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम नागरिकों ने एक महिला को बच्चा चोर बता पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस महिला को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। देर रात तक थाना पर भीड़ जुटी रही।

भीड़ में शामिल लोगों ने बताया कि मेहंदीगंज बाजार में लोगों को जानकारी मिली कि सात वर्ष के बच्चे को एक 35 वर्षीया महिला अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही है। सूचना फैलते ही 50 की संख्या में जुटे ग्रामीण घूम रही संदिग्ध महिला को घेर लिया। महिला ने भीड़ को बताया कि सड़क पर घूम रहे सुंदर बच्चे को देखकर उससे यूं ही बात कर रही थी। महिला की बात भीड़ ने अनसुनी कर दिया। भीड़ के उग्र रूप को देख महिला भागने का प्रयास करने लगी। इसके बाद भीड़ में शामिल लोग महिला को पीटने लगे। भीड़ की कार्रवाई की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मेहंदीगंज पुलिस पहुंची और भीड़ से महिला को बाहर निकाल कब्जे में लेकर थाना पहुंची।

मेहंदीगंज थानाध्यक्ष लालमुनि दूबे ने बताया कि भीड़ की पिटाई से भयभीत महिला अपने को कभी दरभंगा व कभी सुपौल की निवासी बता रही है। पुलिस महिला के यहां आने के कारणों की जांच में जुटी है। भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि महिला भटक कर मेहंदीगंज क्षेत्र में आकर स्टेशन जाने का पता पूछ रही थी। इसी दौरान भीड़ की शिकार हो गई। फिलहाल महिला पुलिस घायल महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं शनिवार को भी दो युवकों के साथ बच्चा चोरी के आरोप में मारपीट की गई थी।

- सात वर्ष के बच्चे को साथ ले जाने का अफवाह फैलने पर भीड़ ने पीटा