Move to Jagran APP

चलती ट्रैक्टर से उतरने के चक्कर में पहिए की चपेट में आया मजदूर, मौत

पटना के मनेर में रविवार को ट्रैक्टर के नीचे आकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राज मार्ग-30 पर जाम लगा दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 11:52 AM (IST)
चलती ट्रैक्टर से उतरने के चक्कर में पहिए की चपेट में आया मजदूर, मौत
चलती ट्रैक्टर से उतरने के चक्कर में पहिए की चपेट में आया मजदूर, मौत

पटना, जेएनएन। पटना में सड़क हादसों में हो रही मौत में रविवार की सुबह एक और नाम जुड़ गया। चलती ट्रैक्टर से उतरने के चक्कर में पहिए के नीचे आकर एक मजदूर ने मौत को गले लगा लिया। घटना मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जिसा कारण आरा की ओर जाने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार दीपक (19) व्यापुर का रहने वाला था। मृतक ईंट-भट्टे में मजदूरी करता था। रविवार को वो काम के सिलसिले में निकला था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा ट्रैक्टर पर वो चढ़ गया। गंतव्य पहुंचने पर उसने चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। इसके पहले ड्राइवर गाड़ी रोकता वो ट्रैक्टर से उतरने लगा। इस दौरान दीपक ने अपना संतुलन खो दिया और उसी ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया।

जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्र होने लगी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शव रखकर जाम लगा दिया। कई घंटे तक आरा से पटना जाने वाले वाहन जाम में ही फंसे रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.